{"_id":"61a12c9904ba660ebd41e26c","slug":"igu-became-the-overall-champion-rewari-news-rtk6310148158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीयू बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीयू बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 18 से 24 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय एकता शिविर के विभिन्न गतिविधियों में आईजीयू के स्वयंसेवकों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। शिविर में पूरे देश से लगभग 18 राज्यों से 24 विश्वविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। वहीं इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के 9 एनएसएस स्वयंसेवक व सेविकाओं ने भाग लिया। इस एकता शिविर में आयोजित विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने प्रथम स्थान, हिमाचल प्रदेश को द्वितीय और जम्मू एंड कश्मीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक गतिविधियों में आईजीयू एनएसएस इकाई से स्किट में गजानंद, गोविंद, करिश्मा, कुलदीप ठाकरान, लोकेश ने प्रथम स्थान, ग्रुप डांस में गजानंद, गोविंद, करिश्मा व महिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रदेश की तरफ से सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली आईजीयू मीरपुर को शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर द्वारा आईजीयू, मीरपुर को ओवरऑल चैंपियन घोषित करते हुए गेस्ट ऑफ ऑनर, शिल्ड व सर्टिफिकेट से नवाजा गया। पदक जीतकर विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ द्वारा राज्यस्तरीय शिविर में भाग लेने वाले गजानंद, गोविंद, करिश्मा, कुलदीप ठाकरान, लोकेश, गजानंद, गोविंद, दीपचंद, करिश्मा, योगिता, महिमा व रमा शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने भी एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक सहित कार्यक्रम अधिकारियों की सराहना की।