{"_id":"67bb70f6192837b6ee0316b8","slug":"if-there-is-arrangement-for-parking-in-the-market-then-there-will-be-relief-from-jam-rewari-news-c-198-1-rew1001-215664-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाजार में पार्किंग की व्यवस्था हो तो मिले जाम से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाजार में पार्किंग की व्यवस्था हो तो मिले जाम से निजात
Mon, 24 Feb 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 27शहर के सर्कुलर रोड पर लगा जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में सार्वजनिक पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से न सिर्फ लोगों को परेशानी होती है बल्कि जाम लगने से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होता है। व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से पार्किंग की मांग की जा रही है लेकिन इसकी व्यवस्था नहीं हुई। अगर सार्वजनिक पार्किंग की व्यवस्था की जाए तो व्यापारियों को राहत मिलेगी।
व्यापारियों का कहना है कि बाजार में पार्किंग की व्यवस्था होनी जरूरी है। अगर पार्किंग की व्यवस्था होगी तो ग्राहक बिना चिंता के दुकानों में आ सकेंगे। इधर-उधर वाहन खड़ा करने से ग्राहकों को भी परेशानी होती है। पार्किंग नहीं होने से लोग जहां-तहा गाड़ी खड़ी करते हैं जिससे जाम लगता है। व्यापारी कई बार पार्किंग की मांग उठा चुके हैं लेकिन इसकी योजना तैयार नहीं हो पाई है। ग्राहकों को बाजार में इधर उधर वाहन खड़ा करना पड़ता है। पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण लोग बाजार में आने से कतराते हैं। अगर पार्किंग की सुविधा हो तो ग्राहक भी बाजार में आना पसंद करेंगे। ग्राहक बाजार में आता है तो उसे केवल अपने वाहन के चोरी होने का डर बना रहता है। पार्किंग ना होने की वजह से व्यापारी वर्ग के लिए खुद के वाहन खड़े कर पाना काफी मुश्किल होता है। दुकान के बाहर अगर वाहन खड़ा करते हैं तो इससे दुकानदारी प्रभावित होती है। व्यापारियों ने जल्द से जल्द पार्किंग की व्यवस्था बनाने की मांग की है।
सार्वजनिक पार्किंग के लिए काफी जमीन की जरूरत
सार्वजनिक पार्किंग बनाने के लिए अधिक जमीन की जरूरत है। इसके लिए बाजार के बीचों-बीच कोई जगह नहीं है, जहां पर पार्किंग की व्यवस्था की जा सके। शहर की आबादी को देखते हुए सार्वजनिक पार्किंग का होना जरूरी है। दूसरी तरफ नगर परिषद की तरफ से अभी तक कोई भी संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया है, जिससे व्यापारियों और बाजार में आने वाले लोगों की समस्या कम हो सके। इस समस्या का समाधान कब होगा, इसे लेकर भी नगर परिषद के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं। केवल टालमटोल किया जाता है। कुल मिलाकर, पार्किंग की भविष्य में कोई योजना ना होने के कारण नगर परिषद बेबस हो गया है।
विज्ञापन
-
पार्किंग की व्यवस्था होनी बहुत जरूरी है। अगर पार्किंग की व्यवस्था होगी तो ग्राहक बिना चिंता के दुकानों में आ सकेंगे, क्योंकि इधर-उधर वाहन खड़ा करने से काफी परेशानी होती है। जाम से भी समस्या होती है।-रमेश मुदगिल, व्यापारी।
-- -- --
शहर में पार्किंग की व्यवस्था की मांग लंबे समय से है। मगर अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। नगर परिषद को इस और विशेष ध्यान देना चाहिए। पार्किंग की सुविधा ना होने के कारण बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। -मुरारी लाल शर्मा, अनाज व्यापारी।
-- -- -- -
शहर में पार्किंग की समस्या अभी तक बरकरार है। मगर अभी तक इस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है। लोग इधर-उधर गाड़ी खड़ी कर चले जाते हैं। इससे जाम लगता है। पार्किंग की समस्या अगर दूर हो जाए तो काफी हद तक ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सकता है।-
-रमेश सचदेवा,नमकीन व्यापारी।
वर्जन:
शहर में पार्किंग को लेकर नगर परिषद की तरफ से योजना बनाने पर चर्चा चल रही है। फिलहाल इसको लेकर अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।

23जेएनडी18: मेधावी सम्मान समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते विद्यार्थी। संवाद