फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If the low-voltage issue is not resolved, the electricity board office will be locked up.

Rewari News: लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं की गई तो बिजली बोर्ड के दफ्तर पर जड़ेंगे ताला

Mon, 22 Jun 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 22 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
If the low-voltage issue is not resolved, the electricity board office will be locked up.
एसडीएम विजय कुमार को ज्ञापन सौंपते किसान। स्रोत : यूनियन
कोसली। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनों को दुरुस्त करने और लो वोल्टेज की समस्या को दूर कराने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर ठोस कार्रवाई करते हुए समस्याएं दूर नहीं की गईं तो बिजली बोर्ड के कार्यालय पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने बताया कि भरूपुर से गुड़ियानी तक आने वाली हाईटेंशन लाइन के पोल और तार बदलने का ठेका पहले ही दिया जा चुका है। ठेकेदार ने कुछ हिस्सों में कार्य पूरा कर लिया है लेकिन जखला से शादीपुर एपी लाइन तक का काम अब तक शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह लाइन वर्ष 1971 से पहले की है और वर्तमान में बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

समय सिंह ने बताया कि जर्जर लाइन के कारण तार टूटने और हादसा होने का खतरा लगातार बना हुआ है। इसके अलावा कम वोल्टेज की समस्या से किसानों को सिंचाई कार्यों में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने प्रशासन से जनहित और किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में समाधान नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed