फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If the intentions are firm, then every difficult path is easy.

इरादे पक्के हों तो हर मुश्किल राह है आसान

Thu, 23 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
If the intentions are firm, then every difficult path is easy.
सोनिया यादव। - फोटो : Rewari
अगर कुछ करने के लिए ठान लिया जाए तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ जिले की महिलाओं व युवाओं ने कर दिखाया है। अपनी कोशिशों से वे आने वाली पीढ़ियों को नया रास्ता दिखा रहे हैं। कुछ युवाओं ने अपनी कमजोरी को ताकत बनाते हुए मुकाम को छूकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

लड़कियों को सशक्त बना रहीं सोनिया
रेवाड़ी में जन्मी सोनिया यादव ने अपनी मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त कर करते हुए 11 साल डिफेंस में काम किया। उन्होंने 2008 से 2018 के बीच डिफेंस में अपना योगदान दिया। डिफेंस को छोड़ने के बाद अब वह ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रही हैं। इस समय वह 25 लड़कियों को ऑनलाइन नि:शुल्क कोचिंग दे रही हैं। उन्होंने बताया कि जो परिवार लड़कियों को पढ़ाने में सक्षम नहीं हैं उनकी बेटियों को पढ़ाई करवाना व आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाना मेरा लक्ष्य है। अगर इन लड़कियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी तो निश्चित ही वे मेरी तरह जिले का नाम रोशन कर पाएंगी। सोनिया टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में भी अभिनेता अमिताभ बच्चन से रूबरू हो चुकी हैं। इस समय वह अपनी बेटी के साथ अमृतसर में रह रही हैं।
विज्ञापन

टेकचंद के संघर्ष को नहीं भुलाया जा सकता
बावन निवासी टेकचंद इरादे के बहुत पक्के हैं। एक बार जो ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। अपने पैरों को खोने के बाद भी टेकचंद ने खेल जगत में काफी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2004 में राजस्थान के भिवाड़ी स्थित एक कंपनी से लौटते समय वह दुर्घटना के शिकार हो गए थे। इसके बाद उनको सात साल तक बिस्तर पर रहना पड़ा। जीवन के संघर्षों के आगे वह अपनी आगे की पढ़ाई को बिल्कुल भूल गए। वर्ष 2016 में टेकचंद ने पैरालंपिक को अपना सपना बनाया और दिन-रात मेहनत करने लगे। आखिरकार दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में 29 जून को आयोजित ट्रायल के एफ-54 वर्ग के जेवलिन थ्रो में क्वालीफाई करने पर टेकचंद को पैरालंपिक टोक्यो का टिकट मिला। हाल ही में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने गोला फेंक में अपना जौहर दिया, मगर किस्मत ने उनका इस बार साथ नहीं दिया। उनको भाले के जगह गोला फेंक में चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र के नाम से मशहूर हो गए राजकुमार
पर्यावरण की अलख जगा रहे राजकुमार पर्यावरण मित्र के नाम से जाने जाते हैं। राजकुमार 10 साल से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पर्यावरण मित्र ने गांव, जिला में नहीं, बल्कि अन्य जिलों व राजस्थान में जाकर लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे है। खंड खोल के क्षेत्र के गांव चिमनावास के 39 वर्षीय राजकुमार पुत्र गंगाराम आज पूरे जिले में पर्यावरण मित्र के नाम से पहचाने जाते है। राजकुमार आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है। राजकुमार लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक निजी नौकरी कर रहे हैं। बकौल राजकुमार, वर्ष 2011 में जब कक्षा 12वीं में पढ़ता था तब गांव के सभी कुओं का पानी खारा था। जो पीने के लायक नहीं था। भूजल स्तर भी धीरे-धीरे नीचे जा रहा था। पानी और कड़वा हो गया। अब गांव के सामने खेती के पानी व पीने के पानी की समस्या खड़ी होती नजर आ रही थी। उन दिनों ग्लोबल वार्मिंग क्लाइमेट चेंज, सूखा आदि से निपटने के लिए न्यूजपेपर में एक संदेश था कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाए, ताकि वातावरण शुद्ध हो, हरियाली का स्तर बढ़े।

राजकुमार ने बताया कि अब उन्हें बहुत खुशी है, लोग पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर हैं। विवाह कार्यक्रम में जाकर नवविवाहित जोड़ों के हाथों से पौधरोपण करवा, जन्मदिन पर बच्चे के हाथों से पौधे लगवाना व पूर्वजों की याद में पौधे लगाने का कार्यक्रम शुरू किया। 10 साल की बात करे तो राजकुमार 4000 से अधिक पौधे वितरित कर चुके हैं।

 पर्यावरण मित्र के नाम से जाने जाने वाले राजकुमार। फाइल फोटो

पर्यावरण मित्र के नाम से जाने जाने वाले राजकुमार। फाइल फोटो- फोटो : Rewari

टोक्यो पैरालंपिक के दौरान टीम के साथ टेकचंद। फाइल फोटो

टोक्यो पैरालंपिक के दौरान टीम के साथ टेकचंद। फाइल फोटो- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed