फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If the demands of the employees are not accepted, then on March 14, the Chief Minister will travel to the residence

कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो 14 मार्च को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे कर्मचारी

Thu, 18 Feb 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
If the demands of the employees are not accepted, then on March 14, the Chief Minister will travel to the residence
मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सदस्य ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद - फोटो : Rewari
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित पीडब्ल्यूडी के तीनों विभाग जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई एवं जल संसाधन भवन और सड़क के फील्ड कर्मचारियों द्वारा वीरवार को मांगों को लेकर डीआरओ विनय यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश महासचिव कंवरपाल यादव ने बताया कि यदि सरकार ने जल्द ही मांगों को नहीं माना तो 14 मार्च को करनाल में राज्य स्तरीय रैली करके मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया जाएगा। कर्मचारी संघ की मांगों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में पेयजल व सीवर के कार्यों को नगर निगम एवं पंचायतों को स्थानांतरित करने पर रोक, कर्मचारियों को पक्का करने, श्रम विभाग द्वारा जारी दी जाने वाली तमाम प्रकार की सुविधाओं का लाभ, ठेकेदार के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, पंचायती पंप चालकों को पूूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा देना शामिल है। इसके अलावा तीनों विभागों में नए पद सृजित कर भर्ती करने, कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed