फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If the contractor does not do the work then blacklist: Public Health Minister

ठेकेदार काम नहीं करता है तो करें ब्लैक लिस्ट : जनस्वास्थ्य मंत्री

Sat, 30 Dec 2023 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
If the contractor does not do the work then blacklist: Public Health Minister
रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल शनिवार को रेवाड़ी स्थित लघु सचिवालय सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा प्रदेश के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसीएस, अधीक्षक अभियंता, एक्सईएन व अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बनवारी लाल ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नववर्ष में नए संकल्प, नई ऊर्जा के साथ ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य करते हुए जनभावना अनुरूप प्रदेश की जनता को बेहतरीन सेवाएं व सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें। कहा कि संबंधित अधिकारी किसी भी प्रोजेक्ट को शुरू करवाने के उपरांत स्टेप वाइज उसे पूरा करवाएं और उसकी प्रगति की निरंतर मॉनिटरिंग करें। उन्होंने बैठक में सर्कल अधीक्षक अभियंताओं से प्रदेश में चल रहे प्रमुख प्रोजेक्ट बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए जानकारी भी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रोजेक्ट की गुणवत्ता का विशेष तौर पर ध्यान रखें और यह सुनिश्चित करें कि उस प्रोजेक्ट में देरी कतई न हो। कहा कि पानी प्रदेश की जनता की मूलभूत आवश्यकता है और जीवन का आधार है। अधिकारियों को चाहिए कि वह प्रदेश की जनता के घरों में पेयजल की पर्याप्त मात्रा में सप्लाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


केवल आश्वासन नहीं धरातल पर होने चाहिए कार्य


सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं धरातल पर कार्य होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांवों व शहरों में सीवरेज व पानी की लाइन डालने के उपरांत सड़क या गली आदि की रिस्टोरेशन का कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाएं ताकि जनता को परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि रिस्टोरेशन का कार्य सही तरीके से पूरा करवाना सुनिश्चित करें अन्यथा अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क या गली की रिस्टोरेशन जैसी है वैसी ही होनी चाहिए। यदि सड़क या गली तारकोल की है तो तारकोल की, कंकरीट की है तो कंकरीट की, सीमेंट की है तो सीमेंट की, पेवर की है तो पेवर की ही बनवाएं और उसके लेवर का विशेष रूप से ध्यान रखें कि वह समतल हो, उबड़-खाबड़ न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed