{"_id":"66a6973a53d0a743da04d3d4","slug":"if-principles-are-to-be-kept-alive-in-politics-the-torch-will-have-to-be-handed-over-to-the-youth-rao-inderjit-rewari-news-c-198-1-rew1001-207431-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति में सिद्धांतों को जिंदा रखना है तो युवाओं को सौंपनी होगी मशाल : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति में सिद्धांतों को जिंदा रखना है तो युवाओं को सौंपनी होगी मशाल : राव इंद्रजीत
Mon, 29 Jul 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 29 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 24रेवाड़ी। जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। स्रोत: पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली (रेवाड़ी)। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि राजनीति में सिद्धांतों को जिंदा रखने के लिए युवाओं के हाथों राजनीति की मशाल सौंपनी होगी। चंडीगढ़ की गद्दी पर बैठने के बाद नेताओं की कोशिश होती है कि उनके अलावा कोई भी नेता किसी अन्य क्षेत्रों में पैदा न हो। ये बातें उन्होंने रविवार को गांव कोसली व जाटूसाना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अहीर रेजिमेंट के लिए उनके पिता ने सत्ता में रहते हुए संसद में मामले को उठाया था और मैंने स्वयं सरकार में रहते हुए दिल्ली में धरने पर जाकर समाज की इस मांग को समर्थन दिया था। कहा कि समाज से और भी लोग रक्षा मंत्री रहे लेकिन उन्होंने अहीर रेजिमेंट की आवाज नहीं उठाई। जब वे रक्षा राज्यमंत्री थे तो सैनिक स्कूल रेवाड़ी के स्थान पर कहीं और ले जाने की बात नेता किया करते थे लेकिन उन्होंने रेवाड़ी मे ही सैनिक स्कूल बनवाया। सैनिक स्कूल बनाने में कोसली की महत्वपूर्ण भूमिका थी क्योंकि क्षेत्र में में सबसे अधिक सैनिक यही से हैं।
उन्होंने कोसली-भाकली गांव के आपस में चल रहे विवाद पर कहा कि दोनों गांव को भाईचारे का परिचय देना चाहिए और वे दोनों गांव के मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि गांव और आस पास के गांव की कमेटी बनाकर इस मुद्दे को भाईचारे से हल निकालना चाहिए। राव ने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा जनता की आवाज को उठाने का राजनैतिक नुकसान भुगता है।
विज्ञापन
राव ने कहा कि यहां से पूर्व विधायक विक्रम सिंह को राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया लेकिन बाद में चंडीगढ़ बैठे लोगों ने कहा कि उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन आज तक इस बारे में कुछ जांच नहीं हुई। कहा कि जो इंद्रजीत के साथ रहेगा उसे भ्रष्टाचारी घोषित कर दिया जाता है और उनके पास चला जाए तो वो गंगा नहाया हो जाता है। उन्होंने कहा कि अहीर कॉलेज पर भी लोगों ने राजनीति की। ऐसा करने वाले लोग केवल अपने स्वार्थ की राजनीति करते हैं। कहा कि इस क्षेत्र का वकील बनकर वह प्रदेश सरकार के सामने समस्याएं उठाएंगे। आरती राव ने कहा कि कोसली के लोगों का प्यार बचपन से उन्हें मिलता रहा है। उनके पिता ने जब राजनीति शुरू की तो यहां के लोगों ने ही सबसे पहले अपना आशीर्वाद दिया था।
इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, वीर कुमार यादव, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, हुक्म चंद्र यादव, दुष्यंत यादव, जीवन हितैषी, शारदा यादव, जगफूल यादव, मुकेश यादव, विक्रम चेयरमैन, राजकुमार यादव, उदय भान डागर, सविता बेरली, रिंकू बॉस, रामकिशन, जितेंद्र हालूहेड़ा आदि उपस्थित थे।