फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If Congress government is formed, Ahir will pass the regiment in the House: Chiranjeev

कांग्रेस की सरकार बनने पर अहीर रेजिमेंट को सदन में पास कराएंगे : चिरंजीव

Tue, 17 Sep 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Sep 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
If Congress government is formed, Ahir will pass the regiment in the House: Chiranjeev
फोटो: 11रेवाड़ी। गांव खलियावास में चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों को संबो​धित करते कांग्रे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने सोमवार को गांव निखरी, खलियावास, खटावली, राजपुरा आलमगीर, मालाहेड़ा, असदपुर में जनसंपर्क किया। इस दौरान बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया गया।
ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग की। चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वह अहीर रेजिमेंट को सदन में पास कराएंगे। कहा कि अहीर रेजिमेंट को लेकर मैंने कई प्रयास किए हैं। बीएमजी मॉल में हस्ताक्षर अभियान चलाया था और पदयात्रा की थी। विधायक बनने के बाद विधानसभा में अहीर रेजिमेंट की मांग रखी थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की अग्नि वीर योजना से सबसे ज्यादा नुकसान दक्षिणी हरियाणा को हुआ है। यहां के युवा सेना में भर्ती की तैयारी करते हैं लेकिन उनका यह अधिकार भाजपा ने छीन लिया। हमारी सरकार बनी तो मसानी बैराज में दूषित पानी का समाधान करवाया जाएगा। कांग्रेस 36 बिरादरी व हर वर्ग को साथ लेकर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव खलियावास में पूर्व जिला प्रमुख मंजू बाला ने चिरंजीव राव के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के नेतृत्व में परमानंद पूर्व मीडिया प्रभारी भाजपा रेवाड़ी, गजे सिंह पूनिया पूर्व जिला महासचिव भाजपा रेवाड़ी, रामनिवास चांदावास, कप्तान सिंह विकास नगर रेवाड़ी, पंकज सिंह, सतीश शेखावत आदर्श नगर, रेवाड़ी और दिनेश कुमार सोनी शिव कॉलोनी रेवाड़ी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed