फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If any fault is found in buses, action will be taken from today, instructions issued

Rewari News: बसों में खामी मिली तो आज से होगा एक्शन, निर्देश जारी

Tue, 30 Apr 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
If any fault is found in buses, action will be taken from today, instructions issued
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल हादसे के बाद जागी सरकार की ओर से प्राइवेट स्कूलों को बसों के संचालन को लेकर दिया गया समय रविवार को पूरा हो गया। अब बसों की जांच शुरू की जाएगी। किसी बस में खामी मिली तो एक्शन लिया जाएगा। इसे लेकर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से सभी आरटीए को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बसों की जांच सड़क पर भी हो सकेगी और टीमें स्कूल में जाकर भी जांच कर सकती हैं। जिलों में इसके लिए टीमों का गठन भी किया गया है। विभाग की ओर से इसे लेकर 28 बिंदुओं की एक गाइडलाइन भी जारी की गई। स्कूल बस हादसे के बाद विभाग ने जब ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की तो प्राइवेट स्कूल संगठनों ने सरकार से कुछ समय दिए जाने की मांग की थी। मामला परिवहन मंत्री असीम गोयल और शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा तक पहुंचा तो स्कूल संचालकों को बसों की फिटनेस से लेकर सभी दस्तावेज पूरे करने का वक्त दिया गया। यह समय सोमवार को पूरा हो चुका है। इसलिए अब कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


850 से अधिक स्कूल बसों की हो चुकी है जांच

पिछले दिनों शहर के सेक्टर-18 में फिटनेस जांच के लिए आए विभिन्न स्कूलों के अधिकांश वाहनों में फिर खामियां पाई गई थी। समय-समय पर 5 दिनों तक फिटनेस की जांच हुई थी। फिटनेस के लिए आए बसों में टूटी हेडलाइट, इंडिकेटर, खराब सीसीटीवी, फायर सिलेंडर न होना, टेप लगी नहीं होना व फर्स्ट एड बॉक्स के न होने सहित कई खामियां पाई गई थीं। अभी तक जिले में 850 स्कूल बसों की जांच की गई है, जहां 265 अनफिट बसों को इंपाउंड और 60 बसों के चालान काटकर 3 लाख 58 हजार से अधिक का जुर्माना भी किया गया है। कार्रवाई से बचने के लिए निजी स्कूल संचालक कैमरे व जीपीएस आदि लगवा रहे हैं। साथ ही अन्य खामियों को भी पूरा करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

डीसी ने स्कूल संचालकों व प्रबंधकों के साथ मीटिंग में बहुत ही स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। स्कूल संचालकों को सरकार द्वारा तय मानकों को पूरा करने वाली बसों का ही संचालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश जारी कर रखे हैं। असुरक्षित वाहन सड़क पर मिले तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।

निजी स्कूल वाहनों को पूरे करने होंगे ये नियम

स्कूल वाहनों में ड्राइवर के पास 5 वर्ष के अनुभव के साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वैध कंडेक्टर-अटेंडेंट लाइसेंस, चालक व परिचालक की नेम प्लेट लाइसेंस नंबर के साथ उनकी वर्दी पर, वाहनों का वैध रजिस्ट्रेशन व फिटनेस प्रमाण पत्र, वैध रूट परमिट की अनुमति, मापदंड के अनुसार बसों का रंग, वैध इंश्योरेंस, पॉल्यूशन प्रमाण पत्र, वाहनों में मापदंडों के अनुसार स्पीड गवर्नर व जीपीएस लगा हो और ठीक से कार्य कर रहा हो, अग्निशमन यंत्र लगा हो, वाहनों के हॉर्न चालू हालत में हों, टायर की हालत अच्छी हो, ब्रेक व आपातकालीन ब्रेक सही हालत में हों, इंडीकेटर चालू हों, हेड व बैक लाइट चालू हों, बसों के आगे व पीछे रिफलेक्टर व रिफलेक्टिव टेप लगी हुई हो, वाइपर चालू हों, दवाईयों की समाप्ति तिथि चैक किया हुआ फर्स्ट एड बॉक्स लगा हो।


-----

प्राइवेट स्कूलों को बसों की फिटनेस ठीक करने के लिए जो समय दिया गया था, वह पूरा हो चुका है। नियम तोड़ते हुए कोई स्कूल बस पाई जाती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

जसबीर, आरटीए अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed