फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If AIIMS construction does not start, then Sangharsh Samiti will again agitate

एम्स निर्माण शुरू नहीं हुआ तो एम्स संघर्ष समिति करेगी दोबारा आंदोलन

Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
If AIIMS construction does not start, then Sangharsh Samiti will again agitate
रेवाड़ी। गांव माजरा में 44 एकड़ जमीन पोर्टल पर अपलोड नहीं होने से एम्स निर्माण में आई बाधा पर रविवार को एम्स संघर्ष समिति ने बैठक की। इसमें किसानों से जमीन अपलोड करने की अपील करते हुए सरकार को फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इसके अलावा एसडीएम रविंद्र यादव को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

समिति के प्रधान श्योताज सरपंच की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघर्ष समिति ने बीच में बची 44 एकड़ जमीन पोर्टल पर अपलोड नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। पदाधिकारियों ने क्षेत्र केे मान-सम्मान की दुहाई देते हुए किसानों से एम्स की प्रस्तावित जमीन के बीच में आने वाली 44 एकड़ जमीन पोर्टल पर अपलोड करने की अपील की। इसके साथ ही सरकार को चेताया कि यदि एम्स निर्माण जल्द शुरू नहीं किया गया तो समिति फिर से आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेगी। जिसके लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार होगी। इस मौके पर बीडी यादव, लक्ष्मण सिंह, अशोक कुमार, ओमप्रकाश सैन, आजाद सिंह नांधा, सुरेश कुमार, कर्नल राजेंद्र सिंह, रामकंवार निमोठ, एसडी यादव, जयकरण, मनफूल सिंह व अमर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed