फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Husband burns wife and sets himself ablaze after she confronts him for drinking alcohol on Karva Chauth

Rewari News: करवाचौथ पर शराब पीने पर टोका तो पति ने पत्नी को जला दिया, खुद भी आग के हवाले किया

Sun, 12 Oct 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Husband burns wife and sets himself ablaze after she confronts him for drinking alcohol on Karva Chauth
घर के बाहर एकत्रित हुए लोग। संवाद
रेवाड़ी। रामपुरा में करवाचौथ के दिन पति के दीर्घायु के लिए करवाचौथ व्रत रहने वाली अनीता (38) ने जब शराब के नशे में धुत होकर आए पति को टोका तो उसने पत्नी पर थीनर गिराकर उसे जला दिया। बचाव करने आई बेटी पर भी थीनर गिराकर आग लगा दिया और खुद को आग के हवाले कर दिया। झुलसी अनीता और उसके पति मनोज को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करवाचौथ पर अनीता ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा था। वह रात को चांद का दीदार करने के लिए पति का इंतजार करती रही। पति मनोज रात 8:30 बजे लौटा तो उसने व्रत खोलने की तैयारी की। पति शराब के नशे में था।
विज्ञापन

अनिता ने जब शराब पीने पर आपत्ति जताई तो नाराज मनोज पत्नी अनीता से झगड़ा करने लगा। उसने मारपीट की। उस समय 11 बज रहा था। इसी बीच मनोज ने थीनर गिरा कर आग लगा दी। 16 साल की बेटी बचाव में आई तो उसने उस पर भी थीनर से आग लगा दी। आग लगने के बाद तीनों चिल्लाने लगे। पड़ोस के लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। अनीता और मनोज को रोहतक पीजीआई पहुंचाया गया है। अनीता 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसी है। फिलहाल सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





----------
किशोरी बोली- पापा घर पर आए, झगड़ा के बाद लगा दी आग
मां को जलता देख 16 वर्षीय बेटी तुरंत बचाने के लिए आई। बेटी पर भी आरोपी ने थीनर डाल दिया और उसे भी आग लगा दी। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी थीनर डालकर आग लगा ली। अनीता का रेवाड़ी में इलाज चल रहा है। 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पापा का मां के साथ रोजाना लड़ाई झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को भी शराब पीकर आने पर टोकने पर झगड़ा हुआ था। उसके बाद थीनर से पहले उसकी मां को आग लगाई फिर उसे आग के हवाला करके खुद आग लगा ली। बताया कि उसके पिता हमेशा शराब पीकर घर आते थे, और मारपीट करते रहते थे।

--
वर्जन:
आग से झुलसी अनीता व मनोज को पीजीआई रेफर किया गया है। तमाम साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि मनोज ने अपनी पत्नी व बेटी को आग लगा दी है। खुद को भी उसने आग लगा ली है। जांच चल रही है।-संजय कुमार, थाना प्रभारी, रामपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed