{"_id":"60f074ec8ebc3ea6e3726d2f","slug":"humidity-increased-with-the-fall-in-temperature-people-upset-rewari-news-rtk617825125","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी उमस, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान में गिरावट के साथ बढ़ी उमस, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बीते 4 दिनों में तापमान में गिरावट आई है। लेकिन धूप और उमस भरी गर्मी ने घुटन के साथ लोगों को परेशान कर दिया है। घरों में एसी और कूलर भी में चैन नहीं मिल रहा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती होने के कारण ग्रामीणों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। हालांकि बारिश होने से मुरझाई फसलों में जान आ गई है। किसानों के खेत बारिश के पानी से लबालब नजर आ रहे हैं।
वीरवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और न्यूनतम 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते तीन दिनों में तापमान में गिरावट आ रही है। दो दिन से जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने से किसानों को राहत मिली है, लेकिन धूप के साथ उमस बढ़ रही है। ऐसे में लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। जो लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं, वह खुद को सूती कपड़ों से ढके रहते हैं।
बिजली कटौती ने किया परेशान
बारिश के बीच चली तेज हवा के चलते बिजली आपूर्ति पर सबसे ज्यादा असर पड़ा और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली सप्लाई ठप रही। बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो बिजली तार एवं प्वाइंट ड्रिर्स्टब होने के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था में बाधा आई है। हालांकि बिजली निगम की टीम सक्रिय रही, जिसके चलते शहर की बिजली व्यवस्था बहाल हो पाई। गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
तापमान में आई गिरावट
बारिश होने के बाद वीरवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिले का तापमान 4 दिन पूर्व तक 40 डिग्री के पार चल रहा था। लेकिन चार दिन से जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।