फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   hum to ese hi hain drama showed pain of drama artist

Rewari News: हम तो ऐसे ही हैं नाटक ने बयां किया रंगकर्मी का दर्द

Tue, 28 Mar 2023 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Mar 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
hum to ese hi hain drama showed pain of drama artist
कार्यक्रम में नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के बाल भवन में हरियाणा कला परिषद एवं शहर की सांस्कृतिक संस्था भरतमुनि कला केंद्र द्वारा तीन दिवसीय हास्य नाट्य उत्सव का समापन किया गया। इस अवसर पर एक कलाकार के जीवन पर आधारित नाटक हम तो ऐसे ही हैं का मंचन किया गया। इस नाट्य उत्सव के समापन अवसर पर उपायुक्त अशोक गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं राज इंटरनेशनल स्कूल के निर्देशक व सैनी सभा रेवाड़ी के प्रधान नवीन सैनी, हरियाणा राज्य नोडल अधिकारी सांस्कृतिक गतिविधि अनिल कौशिक व जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद प्रशांत सन्नी यादव ने की। उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात संस्था के कलाकारों द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कलाकारों ने निर्देशित नाटक को दर्शाया
मनीष जोशी द्वारा लिखित और डॉ. अंकुर खेर द्वारा निर्देशित नाटक हम तो ऐसे ही हैं में एक रंगमंच कर्मी के दर्द को दर्शाया गया कि कैसे एक रंगमंच कर्मी की कला का मजाक उड़ाया जाता है। उसके घरवालों द्वारा रंगकर्म करने पर ताने दिए जाते हैं। उसके दोस्त और रिश्तेदार उसे भांड और नोटंकिया कहकर उसका मजाक उड़ाते हैं, लेकिन कोई उसकी मानसिक स्थिति का अध्ययन नहीं करता कि आखिर वो रंगकर्म करता क्यों है। नाटक में बताया कि एक सेठ अपने माल में मिलावट करके उसे ऊंचे दाम पर बेचता हैं। लोग चोरी करते हैं, डाका डालते हैं, रिश्वत लेते हैं, धोखाधड़ी करते हैं क्या नाटक करना इन सबसे भी बुरा है, क्या और अगर नहीं है तो क्यों हमसे कहा जाता है कि नाटक करना छोड़ दो। लगभग एक घंटा चले इस नाटक ने दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखा। देर रात तक चले नाटक की खास बात यह है कि इस नाटक के मंचन को देखने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की एनएसएस इकाई के छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर सुशांत यादव के साथ विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि रेवाड़ी शहर में नाट्य उत्सव का आयोजन होना सराहनीय प्रयास है। एक कलाकार समाज का आईना होता है। रंगमंच के माध्यम से देश व समाज को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रखने में एक कलाकार अहम भूमिका निभाता है। कलाकारों को विश्व रंगमंच दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कलाकारों की मजबूरियों पर संज्ञान लेते हुए कहा कि जिला प्रशासन हर माह एक नाटक का आयोजन करवाएगा ताकि रंगमंच जैसी विधा को बचा कर रखा जा सके। इस अवसर पर संस्था द्वारा रंगमंचीय अवार्ड देने की परंपरा पर उपायुक्त अशोक गर्ग, नवीन सैनी, प्रशांत सन्नी यादव, बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव व संस्था के पदाधिकारियों द्वारा महेंद्रगढ़ के वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल कौशिक को दक्षिण हरियाणा में रंगमंच के उत्थान के लिए भरतमुनि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।
इन्होंने किया अभिनय
नाटक में निर्देशक की भूमिका में मदन डागर, अभिनेता की भूमिका में डॉ. अंकुर खेर, नाटक के कोरस में कबाड़ी की पंकज मेहंदीरत्ता, गोविंद, विशाल, प्रियंका शर्मा, कशिश बत्रा, तरुण, मनीष , सुमित, नाटक का संगीत ललित वर्मा ने दिया। कलाकार जया, दामिनी, जूही, नैंसी, सपना, योगिता, सरिता, निकिता, अंजलि, अविनाश, हेमन्त, सलोनी, हर्षा, सोनू, तन्नू, शिक्षा, मुस्कान, गोलू आदि मौजूद रहे।

ये रहे मौजूद : इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश मस्तान, वरिष्ठ रंगकर्मी राम चरण, वरिष्ठ रंगकर्मी मास्टर विजय शर्मा, रमेश वशिष्ठ, दीपा भारद्वाज, क्षेत्र के प्रसिद्ध लोक कलाकार कमल मेहरा, संस्था की उपप्रधान हिमानी, नीरू भारद्वाज, अभिषेक सैनी, कलाकार रोहित चतुर्वेदी, भाई मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article