{"_id":"6adbb1cfa21df67b7a05e4f4","slug":"hsamb-chairman-inspected-the-mandi-and-reviewed-the-pearl-millet-bajra-procurement-process-rewari-news-c-198-1-rew1001-247628-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एचएसएएमबी चेयरमैन ने किया मंडी का निरीक्षण, बाजरा खरीद प्रक्रिया जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एचएसएएमबी चेयरमैन ने किया मंडी का निरीक्षण, बाजरा खरीद प्रक्रिया जांची
Sat, 24 Oct 2026 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी का निरीक्षण करते एचएसएएमबी चेयरमैन वेदपाल। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के चेयरमैन वेदपाल ने शुक्रवार को रेवाड़ी अनाज मंडी का निरीक्षण कर बाजरा खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पेयजल, सफाई और अन्य जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनीं।
वेदपाल ने किसानों से अपील की कि वे बाजरे की फसल को अच्छी तरह साफ और सुखाकर मंडी में लेकर आएं, जिससे खरीद के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा और उनकी फसल की खरीद को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश सरकार बाजरा उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और भावांतर भरपाई योजना का लाभ दे रही है।
चेयरमैन ने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। आढ़ती राधेश्याम मित्तल, नवल गुप्ता, अशोक यादव और प्रेम कुमार ने दूषित पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन बिछाने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उचित जलनिकासी की व्यवस्था होने से मंडी में जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी। इसके अलावा टीन शेड बनवाने और आंतरिक सड़कों की हालत सुधारने की मांग की। चेयरमैन ने इन मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पीपीपी के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने मंडी की लंबित दुकानों की कंप्लीशन से जुड़ा मामला चेयरमैन के सामने रखा। इस पर उन्होंने कहा कि संबंधित समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को मामले की समीक्षा कर अनावश्यक देरी दूर करने और आगे की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी सत्य प्रकाश यादव, क्षेत्रीय प्रशासक जितेंद्र गांधी, भाजपा नेता वरुण चौधरी, अशोक कोसलिया, दीपक पालावासिया, प्रेम गर्ग, हरकेश यादव, नरेंद्र यादव, दीपक कौशिक, महेश यादव मौजूद रहे।
फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो
मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव ने उन्हें बताया कि मंडी में अब तक 4 लाख 51 हजार 852 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है और 14 हजार 298 किसानों का बाजरा खरीदा जा चुका है। चेयरमैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।