फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   How sports talents will flourish without Guru 'Drona'

Rewari News: बिना गुरु ‘द्रोण’ कैसे निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
How sports talents will flourish without Guru 'Drona'
शहर के दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम खेल स्टेडियम रेवाड़ी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब पदक जीते हैं, लेकिन इनमें भी कुछ कमी रह जाती है। इन खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रशिक्षण और प्रशिक्षक की जरूरत होती है। जिले के राव तुलाराम स्टेडियम में लॉन टेनिस सहित पांच खेलों के प्रशिक्षक ही नहीं हैं, जबकि लॉन टेनिस का कोर्ट भी बना है। 5 वर्ष से लॉन टेनिस व बास्केटबाल के कोच की नियुक्ति ही नहीं हुई है। हालांकि जिलेभर में विभिन्न खेलों के 23 कोच कार्यरत हैं। इसका मुख्य कारण हरियाणा स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट में लॉन टेनिस के कोच की कमी होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

राव तुलाराम स्टेडियम में लॉन टेनिस के कोर्ट को बने लगभग 5 साल बीत चुके हैं। तब से लेकर अब तक स्टेडियम में कोच की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके अलावा बास्केटबाल कोच पिछले 4 सालों से नहीं है, जबकि स्टेडियम में बास्केटबाल का भी कोर्ट बनाया गया है। इसके अलावा क्रिकेट, कबड्डी और बैडमिंटन के प्रशिक्षक भी कई वर्षों से नहीं है। खेलों की संख्या को देखते हुए स्टेडियम में और जगह की जरूर बताई जा रही है। राव तुलाराम स्टेडियम में 12 विभिन्न खेलों के कोच कार्यरत हैं।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय हाल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन होते रहते हैं। लेकिन कई बार वहां भी जगह कम पड़ जाती है। इसके अलावा जिम्नास्टिक के कोच होने के बाद भी जिम्नेजियम व बॉक्सिंग कोच के होते हुए बॉक्सिंग रिंग की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव तुलाराम स्टेडियम में 300 से ज्यादा खिलाड़ी आते हैं प्रशिक्षण के लिए
खेलों के प्रति खिलाड़ियों का रुझान बढ़ना है। यहां के प्रशिक्षकों ने बताया कि लड़कों के साथ अब लड़कियां में भी खेलों में रुचि ले रहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए भी तैयार किया जाता है। राव तुलाराम स्टेडियम में 300 से ज्यादा खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए आते हैं।
जिले के खेल परिसरों में 23 प्रशिक्षक है नियुक्त
शहर के अलावा पूरे जिले में विभिन्न खेलों को लेकर 23 कोच की नियुक्ति की गई है। स्टेडियम में एथलीट, तैराकी, फुटबाल, वॉलीबाल, हैंडबाल, वुशू, जूडो, फेंसिंग, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग व जिम्नास्टिक के कोच हैं। इसके अलावा नेहरूगढ़ स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में वॉलीबाल, पाचौर में रेसलिंग, बावल स्टेडियम में खो-खो, मनेठी में एथलीट, कोसली स्टेडियम में, कंवाली में हॉकी, बॉक्सिंग व धारूहेड़ा में वॉलीबाल के कोच नियुक्त हैं।

------------------------
जिले में यहां खेल नर्सरी :
संस्था का नाम व खेल नर्सरी
1. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल एथलेटिक्स (मिक्स)
2. - अविराज वर्ल्ड स्कूल, रेवाड़ी एथेलेटिक्स (मिक्स)
3. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल पठानी - बास्केटबाल, लड़कों के लिए
4. - महाराज अग्रसेन स्कूल, रेवाड़ी-बॉक्सिंग (मिक्स)
5. - अहीर कॉलेज, रेवाड़ी - फुटबाल( लड़के)
6. - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर-शूटिंग (मिक्स)
7. - सैनी पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी - फुटबॉल (लड़कियां)
8. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी - हैंडबॉल - ( लड़के)
9. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुलखा, रेवाड़ी- कबड्डी (लड़के)
10. - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर इस्तमुरार - नेटबॉल (लड़कियां)
11. - न्यू इरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंड - वॉलीबाल ( लड़के)
12. - हम्युनिटी स्कूल, भडंगी - कुश्ती (मिक्स)
13. - सीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैंडबाल रोझूवास ( लड़के)
14. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली- हॉकी (लड़कियां)
15. - श्री बालाजी इंटरनेशनल स्कूल, कंवाली- हॉकी (लड़के)
16. - राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढी बोलनी - कबड्डी (लड़के)
17. - राव शूटिंग अकादमी, रेवाड़ी शूटिंग (मिक्स)
18. - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय -बिठवाना, वॉलीबाल ( लड़के)
19. - अजीत अखाड़ा, बावल कुश्ती (मिक्स)
20. - महाराजा अग्रसेन स्कूल, रेवाड़ी बॉक्सिंग (मिक्स)
21. - राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल, दड़ौली एथलेक्टिस (मिक्स)
--------------------------------
वर्जन:
खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए राव तुलाराम स्टेडियम में जो भी कमी है, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। स्टेडियम में लॉन टेनिस, बॉस्केटबाल, कबड्डी व क्रिकेट के कोच की मांग को लेकर निदेशालय को पत्र भेज दिया गया है। सरकार की ओर से अब जल्द ही नियुक्ति की जानी है। जिससे इन कमियों को दूर किया जा सकेगा।
-मदनपाल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed