फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   hospital, doctor, patient, rewari, bribe

मरीज के तीमारदार से रिश्वत मांगने वाला ठेका कर्मचारी बर्खास्त.

Tue, 18 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 18 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
एक मरीज के तीमारदार से उसका ऑपरेशन कराने के लिए डॉक्टर को बुलाने के नाम पर चार हजार रुपये लेने वाले अस्पताल के ठेकाकर्मी को सोमवार को एसएमओ ने बर्खास्त कर दिया। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में अमर उजाला ने  सोमवार के अंक में 'बेहोशी का डॉक्टर बुलाने के लिए मांगे चार हजार' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने ये कार्रवाई की ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रागपुरा निवासी सुरेंद्र को पैर में फैक्चर होने पर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां पर डॉक्टर ने उसके पैर में रॉड डालने और ऑपरेशन करने की बात कही। आरोप है कि ऑपरेशन के लिए सभी तैयारियां होने पर वहां मौजूद ठेकाकर्मी सुरेंद्र ने मरीज के भाई मुकेश से बेहोशी का डॉक्टर बुलाने के लिए चार हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


मुकेश का आरोप है कि उसने चार हजार रुपये दे दिए लेकिन पैसे देने के बाद भी उसके भाई का ऑपरेशन बिना बेहोश किए कर दिया। उसने इसकी शिकायत शहर के सामाजिक संगठनों से की। इसके बाद सामाजिक संगठनों  के प्रतिनिधि एसएमओ से मिले। एसएमओ ने सोमवार सुबह ठेकाकर्मी सुरेंद्र को बुलाकर मामले में पूछताछ की तो ठेकाकर्मी ने पैसा लेने की बात कबूल की। उसने बेहोशी के डॉक्टर के कहने पर पैसे मांगने की बात कही। इसके बाद एसएमओ ने मौके पर ही ठेकाकर्मी सुरेंद्र को बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग
घटना को लेकर सामाजिक संगठनों के लोग सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे। इनका आरोप है कि हड्डी रोग विशेषज्ञ ने सुरेंद्र के ऑपरेशन के लिए बाहर से दवाइयां मंगवाईं। साथ ही पैरों पर पड़ने वाली रॉड को भी मेडिकल स्टोर से मंगवाया। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक और डॉक्टर पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके लिए सीएमओ बीके राजौरा को ज्ञापन भी दिया। इन्होंने कार्रवाई नहीं करने पर धरने पर बैठने की भी चेतावनी दी।

आनन-फानन में मरीज की छुट्टी
मामला हाईलाइट होने पर डॉक्टर ने आनन-फानन में रविवार को ऑपरेशन के बाद सोमवार को सुरेंद्र को ट्रॉमा सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया। इस पर सामाजिक संगठनों के लोगों ने एसएमओ से बात की। इसके बाद सुरेंद्र को पुन: नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया।


कार्रवाई की जाएगी
भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मैंने ठेकाकर्मी को बुलाकर पूछा तो उसने पैसे लेने की बात कबूल की। इसके बाद उसे तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। ठेकाकर्मी ने एक डॉक्टर के कहने पर पैसे लेने की बात कही है। इसकी जांच कर रहे हैं।
-डॉ. सुदर्शन पंवार, एसएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed