फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   hospital corona positive death

अस्पताल जाते हुए एंबुलेंस में ही कोरोना पॉजिटिव मरीज ने तोड़ा दम, दो मौत के साथ आंकड़ा 73 पर

Tue, 22 Dec 2020 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
hospital corona positive death
गांव साहरणवास निवासी कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय महिला ने अस्पताल जाते समय एंबुलेंस ही दम तोड़ दिया, वहीं लाखनौर निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। दो संक्रमित मौत के साथ जिले में मरने वालों का आंकड़ा भी 73 पर पहुंच गया। हालांकि दोनों मौत पहले ही हो चुकी हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को ही पोर्टल पर अपडेट किया गया। इसके अलावा मंगलवार को 16 नए मरीज मिले हैं और 6 मरीजों ने कोरोना को मात दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 139266 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 11250 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 11032 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 127589 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 427 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 145 एक्टिव केस हैं, इनमें 10 विभिन्न अस्पतालों में भर्ती तथा 135 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। 16 नए कोविड मरीजों में 12 रेवाड़ी शहर, 2 धारूहेड़ा तथा एक-एक केस गोकलपुर व भाड़ावास से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed