फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Honored students who passed the examinations

Rewari News: परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों को किया सम्मानित

Mon, 24 Feb 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Honored students who passed the examinations
फोटो : 03राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में विद्यार्थियों को सम्मानि
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एनएमएमएस व बुनियाद परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज कुमार ने उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रतिभाओं ने एनएमएमएस और बुनियाद परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को एक हजार रुपये प्रतिमाह चार वर्ष तक मिलते हैं। यह राशि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए मददगार साबित होती है। अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रतिभावान छात्र मनीष कुमार पुत्र चरण सिंह ने एनएमएमएस छात्रवृति तथा बुनियाद परीक्षा तथा सौरभ पुत्र मनोज कुमार, लोकेश पुत्र सतबीर ने बुनियाद परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया। विद्यालय के कर्मचारियों व एसएमसी सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर और पुरस्कार प्रदान कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। गणित अध्यापिका पूनम देवी ने प्रतिभाओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी, मुकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, हरिता शर्मा, मंजूलता, प्रिया देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed