फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Honey trap case: A Woman trapped indian to trained as spy for Pakistan

हनी ट्रैप: फेसबुक पर वर्दी पहने जवानों को फंसाने का जाल बिछाती है महिला, सतर्क रहें

Fri, 18 Sep 2020 05:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो प्रीतम सिंह, रेवाड़ी (हरियाणा)
प्रीतम सिंह, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 18 Sep 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Honey trap case: A Woman trapped indian to trained as spy for Pakistan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File

देश बंटवारे के बाद से ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी भारत को अस्थिर करने की कोशिश करती रही है। बुधवार रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा से रेवाड़ी निवासी सेना की मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) में तैनात कर्मचारी की गिरफ्तारी भी इसी का हिस्सा दिखाई पड़ता है। गांव दखोरा निवासी एमईएस में तैनात महेश को भी पाकिस्तानी महिला ने फेसबुक पर प्यार के जाल में फंसाकर खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जयपुर के संवेदनशील ठिकानों के वीडियो व फोटो जुटाए। महिला दो साल तक लगातार महेश से जयपुर आकर मिलने के बाहने अलग-अलग स्थानों के वीडियो मंगवाती रही। उसने महेश को फेसबुक और व्हॉट्सएस पर अश्लील वीडियो दिखाकर अपने जाल में फंसाया।

विज्ञापन


12 वीं पास कर एमईएस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती हुआ था महेश
जानकारी के अनुसार 12 वीं पास गांव दखौरा निवासी शांत स्वभाव का महेश तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का है। करीब ढाई साल पूर्व वह मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह जयपुर तैनात था। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले उसकी फेसबुक पर पाकिस्तानी महिला से दोस्ती हुई थी। महेश को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पहले फेसबुक उसके बाद दोनों के बीच व्हॉट्सएस पर चैटिंग होने लगी थी। उसके पाकिस्तानी महिला के जरिए हनी ट्रैप में फंसने की जानकारी भारतीय सेना की खुफिया तंत्र को मिल गई थी। इसके बाद सीआईए धारूहेड़ा ने उसी आधार पर गुरुग्राम एसटीएफ के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस में है बहन, आरोपी की एक साल पहले हुई थी शादी
जासूसी के आरोपी महेश के गांव दखौरा में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मध्यम वर्ग से संबंधित महेश के पिता ने मजदूरी कर बेटे को पढ़ा लिखाकर सेना में भर्ती कराया था। लेकिन बेटे की इस करतूत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। इसके अलावा महेश की बड़ी बहन हरियाणा पुलिस में तैनात है। बताया जा रहा है कि आरोपी की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल के जरिए होती थी अश्लील बातें
जानकारी के अनुसार आरोपी कर्मचारी को हनी ट्रैप में फंसाने वाली पाकिस्तानी महिला आईएसआई की एजेंट बताई जा रही है। उसका काम भारतीय सेना के जवानों और सेना की अन्य विंग में कार्यरत कर्मचारियों को फंसाना है। यह महिला फेसबुक के जरिए वर्दी वाले जवानों की फोटो देखकर उनसे दोस्ती करती है। उसके बाद वीडियो कॉल करके अश्लील बातें और मैसेज भेजती है, ताकि वह उसके जाल में पूरी तरह फंस सकें।

फेसबुक पर वर्दी पहने जवानों को फंसाने का खेल
बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी महिलाएं आईएसआई के इशारे पर फेसबुक पर सेना की वर्दी व सेना से जुड़े लोगों से फेसबुक पर दोस्ती करती हैं। फिर धीरे-धीरे अश्लील बातों से शुरू कर युवाओं को अपने जाल में फंसाती हैं। इसके बाद अपने आकाओं के इशारे में जरूरत के हिसाब से जानकारियां जुटानी शुरू कर देती हैं।


रिमांड के दौरान होगा खुलासा: एसपी
पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बताया कि आरोपी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस में कार्यरत है। फेसबुक पर एक महिला की फोटो लगी पाकिस्तानी आईडी के जरिए उसकी बातचीत शुरू हुई। उसने कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भेजी है, जिसके बारे में उससे पूछताछ जारी है। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed