फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   home theft 12 thousand fir

मकान में सेंधमारी कर 12 हजार की नकदी व जेवरात चोरी

Mon, 08 Feb 2021 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
home theft 12 thousand fir
बावल के गांव जैतपुर में चोरों ने एक व्यक्ति के मकान में सेंध लगा कर नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अपने ही गांव निवासी चार लोगों पर चोरी करने का संदेह जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जैतपुर निवासी मान सिंह ने बताया कि तीन जनवरी की रात को वह अपने कमरे में सो रहे थे। चार फरवरी की सुबह वह उठे तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे के जंगला के सरिये भी टूटे हुए थे। चोर कमरे में रखी 12 हजार रुपये की नकदी तथा संदूक से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस को दी शिकायत में मान सिंह ने अपने ही गांव निवासी चार लोगों पर चोरी करने का संदेह जताया है। पुलिस ने मान सिंह की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed