फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   HKV MBA student Sumit Singh lands a job at Temple Company

Rewari News: हकेंवि के एमबीए छात्र सुमित सिंह टेंपल कंपनी में मिली नौकरी

Tue, 30 Jun 2026 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
HKV MBA student Sumit Singh lands a job at Temple Company
फोटो संख्या:57- प्लेसमेंट पाने वाला छात्र सुमित सिंह कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत हकेंवि

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के एमबीए छात्र सुमित सिंह का चयन टेंपल कंपनी में 9 लाख रुपये वार्षिक (सीटीसी) के पैकेज पर हुआ है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने सुमित सिंह को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी सफलताएं विश्वविद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित कंपनियों का विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों पर बढ़ता विश्वास शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को भी दर्शाता है।


विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीन एलुमनाई प्रो. रंजन अनेजा तथा प्रबंधन अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष माथुर के मार्गदर्शन एवं योगदान की भी सराहना की। विश्वविद्यालय परिवार ने सुमित सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे अपने पेशेवर जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। विश्वविद्यालय उद्योगों के साथ साझेदारी और प्रभावी प्लेसमेंट पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed