फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hisar-Ringus-Hisar one pair Mela Special Express will be operated: MP

हिसार-रींगस-हिसार एक जोड़ी मेला स्पेशल एक्सप्रेस का होगा संचालन : सांसद

Thu, 10 Mar 2022 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hisar-Ringus-Hisar one pair Mela Special Express will be operated: MP
कोसली। कोसली हलके व आसपास के क्षेत्रों से जुड़े लोगों की लंबित मांग को पूरा करवाने के लिए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के प्रयास से ट्रेन सेेवा का लाभ मिलेगा। इस मौके पर सांसद ने अपने जारी बयान में बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की ओर से खाटू श्याम मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-रींगस-हिसार 1 जोड़ी मेला स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04791/04792 हिसार-रींगस-हिसार स्पेशल एक्सप्रेस मेला स्पेशल रेलसेवा 10 मार्च से 15 तक हिसार से 07.20 बजे रवाना होकर 14.05 बजे रींगस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04792, रींगस-हिसार मेला स्पेशल रेलसेवा रींगस से 16.05 बजे रवाना होकर 22.35 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा हांसी, बवानीखेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यह 10 तारीख को वीरवार सुबह 9:42 पर कोसली पहुंचेगी। साथ ही निरंतर 15 तारीख तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed