फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hindu organizations held mahapanchayat to get justice for cow vigilante Sonu

Rewari News: गोरक्षक सोनू को न्याय दिलाने के लिए हिंदू संगठनों ने की महापंचायत

Sun, 11 Aug 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Aug 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations held mahapanchayat to get justice for cow vigilante Sonu
फोटो: 11रेवाड़ी। सोनू को न्याय दिलाने के लिए आयोजित महापंचायत में अपने विचार रखते लोग। संवाद
रेवाड़ी। गोरक्षक देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू को न्याय दिलाने के लिए हिंदू संगठनों ने शनिवार को नई अनाज मंडी में महापंचायत की। इसमें संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। साधु संतों के अलावा राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि सोनू सरपंच का स्मारक बनाने के लिए जगह दी जाए।
विज्ञापन

देश में गोहत्या बंद हो। तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। सोनू के परिजनों को आर्थिक मदद दी जाए। महापंचायत के अध्यक्ष महंत बिजेंद्रपुरी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष और गो रक्षादल रेवाड़ी के जिलाध्यक्ष आशु जांगड़ा ने बताया कि विगत दिनों गो तस्करों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोरक्षक देवेंद्र कुमार उर्फ सोनू सरपंच को पेट में गोली लग गई। इसके बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल, गो रक्षादल, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं, हिंदूवादी संगठनों और समस्त हिंदू समाज में भारी रोष था।
विज्ञापन

जिलामंत्री राजकुमार यादव और गोरक्षा जिला संरक्षक राकेश ने बताया कि अगर तय समय तक न्याय नहीं मिलता है तो विहिप, बजरंग दल, गो रक्षा दल, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं, हिंदूवादी संगठन व समस्त हिंदू समाज जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। गो रक्षादल जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव ने बताया कि आज की इस महापंचायत में पांच हजार से ज्यादा लोगों की उपस्थिति रही। महापंचायत में सोनू सरपंच के पिता शीशराम और बड़े भाई नवीन कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed