फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hindi Olympiad competition held in Model School

Rewari News: मॉडल स्कूल में हुई हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता

Sun, 27 Oct 2024 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hindi Olympiad competition held in Model School
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हिंदी विकास मंच नई दिल्ली के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के अंतर्गत प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यालय के 63 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विद्यालय हिंदी ओलंपियाड संयोजक डॉ. सुविधा यादव के नेतृत्व में आयोजित हिंदी ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के संवर्धन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 हेतु समर्थन और सहयोग हेतु प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि जागृत करना है। परीक्षा पर्यवेक्षक अध्यापिका मंजूलता द्वारा परीक्षा उपरांत प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट को हिंदी विकास मंच नई दिल्ली को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed