फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   highway loot

गुरुग्राम का अशांक है हाईवे लूट गैंग का सरगना

Sat, 04 Jan 2020 06:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
highway loot
रेवाड़ी। हाईवे पर यात्रियों को कार में लिफ्ट देकर लूट करने वाले आरोपी - फोटो : Rewari
बेरोजगार युवकों को मौज -मस्ती एवं महंगी लाइफ स्टाइल का झांसा दिखाकर हाईवे लुटेरे गिरोह के गुर्गे उनको अपने साथ शामिल करते हैं। इसके बाद उनसे ही हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम दिलाते हैं। अहम बात ये है कि लूट के इसी गैरकानूनी काम को ये अपना प्रोफेशन मांगते हैं। इस गिरोह का मास्टर माइंड गुरुग्राम निवासी अशांक कुमार है।
विज्ञापन

मालूम हो कि धारूहेड़ा सेक्टर छह थाना पुलिस ने तीन दिन पहले हाईवे लुटेरे गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा था। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम की आंबेडकर कालोनी निवासी अशांक, दीपक व बिहार के राजपुरा निवासी शुभम प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-जयपुर हाइवे पर धारूहेड़ा व बावल थाना क्षेत्रों में कंपनियों में कार्य करने वाले लोगों को हाईवे पर लिफ्ट देकर हथियारों के दम पर लूटपाट करने वाले बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। आएदिन यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह को काबू करने के लिए पुलिस की ओर से काफी प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल पा रहा था। हालांकि बदमाशों को काबू करने के लिए पुलिस की ओर से टीमों का भी गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जनवरी को भी बदमाशों ने गुरूग्राम निवासी संजय चौधरी के साथ भी लिफ्ट देने के बाद लूटपाट की वारदात की। इस दौरान संजय मौके पाकर कार की खिड़की खोलकर कूद गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। धारूहेड़ा सेक्टर छह पुलिस नेे मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश करने के लिए हाईवे पर विशेष पुलिस टीम को रवाना किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को बदमाशों का सुराग मिला।
गिरोह का मास्टर माइंड है गुरुग्राम का अशांक
जानकारी के अनुसार गुरुग्राम निवासी अशांक गिरोह का मास्टर माइंड है। वह दो बार चोरी की वारदात में जेल भी जा चुका है। अशांक नशे का भी धंधा करता है तथा नए-नए युवाओं को अपने प्रभाव में लेकर हाईवे पर कार में लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटपाट करते थे।
एक दर्जन से अधिक वारदात को दे चुके हैं अंजाम
दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर आठ पर बावल व धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अपने गंत्वय स्थान तक पहुंचाने के बहाने कार में बैठाकर लूटपाट करने की घटनाएं अधिक हो रही है। पिछले एक माह के दौरान बदमाशों ने करीब 15 लोगों को अपनाप शिकार बनाया हैं। अधिकांश लोगों से बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर नकदी लूटने के साथ ही ऑन लाइन शॉपिंग व ऑॅन लाइन ट्रांजेक्शन भी हैं। लेकिन लंबे समय से बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे।

-
बदमाशों से पूछताछ की जा रही हैं: एसएचओ
धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार देर शाम गुरूग्राम की आंबेडकर कॉलोनी निवासी अशांक व दीपक तथा बिहार के राजपुरा निवासी शुभम प्रसाद को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में छीना गया सामान तथा आरोपियों द्वारा की गई अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed