फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   High demand for herbal colours and gulal

Rewari News: हर्बल रंग और गुलाल की अधिक मांग

Thu, 26 Feb 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
High demand for herbal colours and gulal
दुकान से पिचकारियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। होली को लेकर शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। 4 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर रंग और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। हर्बल रंग और गुलाल की अधिक मांग है।
विज्ञापन

नया बाजार में होलसेल दुकानदार प्रदीप ने बताया कि इस बार पिस्तौल वाली पिचकारी, त्रिशूल, भाला और गदा डिजाइन की पिचकारियां काफी बिक रही है। बाजार में पिचकारियां 50 रुपये से लेकर 2 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

मशीनगन जैसी नकल वाली पिचकारियां बच्चों में खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा पानी के गुब्बारे और फिल्मी सितारों के मुखौटे भी बच्चों में लोकप्रिय हैं। दुकानदार प्रदीप ने बताया कि चाइनीज पिचकारियों के साथ-साथ दिल्ली, रोहतक और अंबाला से भी बड़ी मात्रा में माल मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में इस बार कीमतों में खास बदलाव नहीं हुआ है। दुकानदार के अनुसार, पिछले साल रंग-गुलाल और पिचकारी का कारोबार लगभग साढ़े 3 लाख रुपये का था, जबकि इस बार उन्हें 5 लाख रुपये के आस-पास होने का अनुमान है। फिलहाल इस बार दाम पिछले वर्ष की तरह ही सामान्य है।
रंगों के थोक विक्रेता नया बाजार के त्रिवेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार बाजार में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। हर्बल रंग की बिक्री अधिक हो रही है, क्योंकि लोग इन्हें सुरक्षित मानते हैं। हर्बल गुलाल की कीमतें 80 रुपये से 250 रुपये प्रति किलो तक हैं, जबकि पैकेट 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक उपलब्ध हैं।

वहीं, त्योहार नजदीक आते ही कपड़ों की दुकानों पर भी रौनक बढ़ गई है। त्योहार के मद्देनजर सफेद कुर्ता-पायजामा की मांग काफी बढ़ी है, जबकि युवतियां कुर्ती, टॉप, जींस और सूट की खरीदारी में रूचि दिखा रही हैं।

-
रंग-गुलाल, मुखौटे की कीमत

पिचकारी : 50-2 हजार रुपये

गुलाल स्प्रे : 100-300 रुपये

मुखौटा : 60-300 रुपये

साधारण गुलाल : 15-75 रुपये (पैकेट)

हर्बल गुलाल: 10-100 रुपये (पैकेट)

विग: 100-300 रुपये

स्नो स्प्रे: 50-90 रुपये

गुलाल उड़ाने वाला सिलिंडर : 1000-2500 रुपये

म्यूजिकल गन पिचकारी: 650 रुपये

गुलाल पंप : 350 रुपये

होली टी शर्ट: 150 से 300 रुपये

वाटर बैलून : 20 से 50 रुपये (पैकेट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed