{"_id":"6afdf1916a8a4752a7015b34","slug":"high-demand-for-georgette-and-silk-sarees-at-jaipuria-rewari-news-c-198-1-fth1001-248850-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जयपुरिया, जॉर्जेट और सिल्क की साड़ियों की मांग अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जयपुरिया, जॉर्जेट और सिल्क की साड़ियों की मांग अधिक
Thu, 19 Nov 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
साड़ी की खरीदारी के लिए दुकान पर साड़ियों की डिजाइन और वैरायटी पसंद करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। देवउठनी एकादशी नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। शादी का सीजन की शुरू होने से पहले महिलाएं और युवतियां कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए डिजाइन और आकर्षक वैरायटी का स्टॉक तैयार किया है। जयपुरिया, जॉर्जेट और सिल्क की साड़ियों की मांग अधिक है।
इस बार शादी के फैशन में पारंपरिक और आधुनिकता का मेल देखने को मिल रहा है। पहले जहां महिलाएं भारी पारंपरिक साड़ियों को अधिक पसंद करती थीं, वहीं अब हल्के और स्टाइलिश डिजाइनर सूट की मांग भी बढ़ रही है।
बाजार में प्लाजो सूट, शरारा सूट और गोटा-पट्टी व जरी वर्क वाले आकर्षक सूट ग्राहकों को लुभा रहे हैं। युवा महिलाओं में हल्के और मॉडर्न डिजाइन वाले कपड़ों का क्रेज है, जबकि विवाहित महिलाएं पारंपरिक हैंडवर्क और एथनिक लुक वाले परिधानों को प्राथमिकता दे रही हैं।
विज्ञापन
इस बार साड़ियों की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि जॉर्जेट और सिल्क साड़ियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। हल्के वजन की जॉर्जेट साड़ियां युवतियों की पहली पसंद बनी हुई हैं जबकि जयपुरिया और सिल्क साड़ियों को बड़ी उम्र की महिलाएं ज्यादा पसंद कर रही हैं।
विशेष रूप से रेड और मैजेंटा कलर की जयपुरिया साड़ियां इस बार बाजार में खूब चल रही हैं। कपड़ा व्यापारी दीपक सैनी और लक्ष्मी यादव ने बताया कि देवउठनी एकादशी से विवाह समारोहों की शुरुआत हो जाती है।
ऐसे में लोग साड़ी, सूट, लहंगे और शेरवानी सहित शादी-विवाह से जुड़े कपड़ों की खरीदारी में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
लुभा रहे कढ़ाई और हैंडवर्क वाले कपड़े
देवउठनी एकादशी के मौके पर कढ़ाई, जरी वर्क और मिरर वर्क वाले कपड़े ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं। दुकानों पर हाथ की कढ़ाई और पारंपरिक डिजाइनों का सुंदर संग्रह देखने को मिल रहा है। कई दुकानदारों ने विशेष ऑफर भी शुरू किए हैं ताकि अधिक से अधिक ग्राहक खरीदारी कर सकें।