फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Heavy rain changed the weather, relief from sultry heat

झमाझम बारिश ने बदला मौसम, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Tue, 27 Jul 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain changed the weather, relief from sultry heat
शहर के तुर्कियावास रोड पर देरशाम तक हुई बारिश के बाद भरा हुआ पानी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहरवासी मंगलवार को दिनभर उमस और गर्मी से परेशान रहे। हालांकि शाम को करीब 6 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश रात तक जारी रही। इस दौरान शहर की सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में उमस से लोग परेशान नजर आए। लेकिन दोपहर बाद बादलों ने डेरा डाल लिया। साथ ही दिनभर रुक-रुककर धूप देखने को मिल रही थी। लेकिन, उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाती रही। शाम होते ही झमाझम बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल गई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों की सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। वहीं देरशाम तक आसमान पर बादल छाए रहे। इस वजह से रात को फिर एक बार बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव से मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed