फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Heavy rain accompanied by strong winds, waterlogging in many places

Rewari News: तेज हवा के साथ हुई बारिश, कई स्थानों पर जलभराव

Sun, 01 Jun 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain accompanied by strong winds, waterlogging in many places
बारिश होने की वजह से हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में शनिवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं जगह-जगह जलभराव होने से आवागमन प्रभावित रहा।
शनिवार को सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ था। करीब 3 बजे तक बादल छाए रहे। उसके बाद एकदम से तेज हवा चलने के साथ 10 मिनट तक बारिश हुई। बारिश बंद होने के बाद धूप निकल आई और मौसम सुहाना हो गया।
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 6 डिग्री व न्यूनतम में 1 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 4 जून तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। इस दौरान 2 जून तक उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलेंगी। तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा बीच-बीच में बादल व हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 जून से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। इससे 2 जून रात से 4 जून के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाएं चलने व गरज चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान दिन के तापमान में फिर से गिरावट व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed