फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   heat started increasing temperature reached above 36

Rewari News: बढ़ने लगी गर्मी, 36 से ऊपर पहुंचा तापमान, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Sun, 09 Apr 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
heat started increasing temperature reached above 36
तेज में दुपट्टा ओढ़कर जाती महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज हो रही है। जिससे एक तरफ लोगों को कड़कड़ाती धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, तो वहीं दूसरी ओर घरों में एसी, कूलर और पंखे भी चलने लगे हैं। रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वीरवार को जहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा था, वहीं शुक्रवार को 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसके बाद शनिवार को भी तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही। रविवार को मौसम सुबह से ही गर्म रहा, जिसके चलते शीतल पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ी।
विज्ञापन

अभी मौसम में परिवर्तन की नहीं संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक सप्ताह यानी 16-17 अप्रैल तक मौसम परिवर्तन की अभी फिलहाल कोई संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में और ज्यादा वृद्धि दर्ज की जा सकती है। जिसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 72 घंटों में तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक सप्ताह तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। 16 और 17 अप्रैल के बाद तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
- संजय सिंह, कृषि विकास अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed