फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Heat during the day, problems due to power cuts caused by storm in the evening

Rewari News: दिन में गर्मी, शाम को आंधी से बिजली कटने से परेशानी

Sun, 03 May 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Heat during the day, problems due to power cuts caused by storm in the evening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में शनिवार को तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा। गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा। शाम को आंधी आने से कई स्थानों पर तार टूट गए जिससे बिजली गुल हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 मई के बीच लू का प्रभाव दोबारा तेज होने की संभावना है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस प्रकार एक ही दिन में अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में लगभग साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जिससे गर्मी का असर और अधिक तीव्र हो गया है।
विज्ञापन

तेज हवाओं के कारण पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई इलाकों में अंधेरा छा गया। आंधी रुक-रुक कर चलती रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे रास्ते भी बाधित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed