{"_id":"637bc02f019fac221e2b7a4c","slug":"heaps-of-filth-everywhere-fear-of-dengue-due-to-contamination-of-water-rewari-news-rtk664132124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह गंदगी के ढेर, दूषित पानी भरा होने से डेंगू का बना डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह गंदगी के ढेर, दूषित पानी भरा होने से डेंगू का बना डर
विज्ञापन
ब्रास मार्केट में दुकानों के बाहर जमा पानी। संवाद
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के ब्रास मार्केट में मंडी गेट के सामने गंदगी व गंदा पानी भरा होने से मच्छर पनप रहे हैं, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों व दुकानदारों को बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं मार्केट में चारों तरफ कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, नालियों की समय पर सफाई नहीं होती, सीवर ओवर फ्लो होते हैं जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन के सामने शिकायत दी, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा हूं, लेकिन नगर परिषद आंखें मूंदा बैठा है। शहर के ना गरिक अस्पताल में प्रतिदिन डेंगू के 8 से 10 केस सामने आ रहे हैं जबकि पूरे जिले में हर रोज लगभग 80 से 90 लोग डेंगू की चपेट की वजह से बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में ब्रास मार्केट स्थित मंडी गेट के सामने यह पानी स्थानीय लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह पानी पिछले करीब 3-4 महीने से इसी हाल में जमा है, जिसकी वजह से मच्छर पनप रहे हैं, वहीं उसमें से बदबू आती हैं जिससे रागगीरों का वहां से निकलना भी दुर्लभ हो गया है।
उन्होंने बताया कि ब्रास मार्केेट में यह पानी एक मात्र समस्या नहीं है जबकि सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं, जिसकी वजह से वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। वहीं सफाई व्यवस्था तो एकदम ठप है, जिसकी वजह से मार्केट में चारों ओर कूड़ा जमा रहता है। सफाई कर्मचारी समय पर नहीं आते, अगर आते हैं तो लीपापोती कर चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि मार्केट में स्ट्रीट लाइटों की कमी के चलते, रातभर अंधेरा रहता है, जिसकी वजह से चोरी और लूटपाट होने का भी खतरा बना रहता है। वहीं मार्केट में शौचालय व पेयजल का इंतजाम नहीं है, जिसकी वजह से आने वाले ग्राहकों को काफी परेशानी आती है।
विज्ञापन
शराबी व नशेड़ियों का अड्डा बने मार्केट के पार्क
इस मार्केट में दो पार्क हैं जो नगर परिषद की लापरवाही के चलते बदहाली का शिकार हो रहे हैं। ये पार्क शाम होते ही नशेड़ियों व शराबियों के अड्डे बन जाते हैं। वहीं शराबी रात को यहां खुले में बैठकर शराब की चुस्की लेेते हैं और अनेक किस्म के घातक नशों का सेवन करते हैं। स्थानीय लोगों ने इस पर रोष जताते हुए बताया कि यहां पर अनेक कोचिंग संस्थान हैं, जिनमें दूर-दूर के छात्र कोचिंग लेने आते हैं। इन नशेड़ियों की वजह से उनकी शिक्षा पर भी प्रभाव पड़ रहा है। वहीं उन्होंने मार्केट में पुलिस चौकी बनाने की मांग की है, ताकि इन शराबी व नशेड़ियों पर लगाम कसा जा सके।
यहां पर पिछले कई महीनों से यह गंदा पानी जमा है। मार्केट में पेयजल और शौचालय का भी इंतजाम नहीं है। इसकी वजह हमें काफी परेशानी होती है, दूसरे मोहल्ले से आकर यहां पर रेड़ी लगाता हूं, ऐसे में टॉयलेट करने कहां पर जाऊं। नगर परिषद को इस पर कार्रवाही करनी चाहिए ताकि शौचालय व पेयजल का इंतजाम हो सके।
- भोला, स्थानीय नागरिक
रोज कचरे वाली गाड़ी नहीं आ रही और न ही सफाई होती है। प्रशासन को शिकायत करते हैं तो कोई कार्रवाही नहीं होती। इसकी वजह से यहां के लोग परेशान हैं। प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि जल्द शौचालय का निर्माण हो सके और लोगों को परेशानियों से छुटकारा मिल सके।
- उमेश लाला, स्थानीय नागरिक
नगर परिषद अधिकारी लोगों की परेशानी पर बिल्कुल ध्यान नहीं देेते। इस पानी को भरे हुए काफी दिन हो चुके हैं। मैं खुद इसको पांच महीने से देख रहा हूं लेकिन आज तक भी साफ नहीं किया गया। कर्मचारी आते नहीं, अगर आते भी हैं तो देखकर चले जाते हैं।
नरेन्द्र कुमार , स्थानीय नागरिक
मैं पिछले कई वर्षों से इस मार्केट में रह रहा हूं लेकिन अभी तक यह पानी कभी साफ नहीं किया गया। यहां मच्छर इतने ज्यादा हैं कि जीना दुर्लभ है और ये सभी आते हैं इस गंदे पानी की वजह से। यह मार्केट पहले भी गंदा था और अब भी है, यह तो ऐसे ही रहेगा। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभीतक तो कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- दिनेश कुमार, स्थानीय नागरिक
मामला पहले हमारे संज्ञान में नहीं था लेकिन अब संज्ञान में आ गया है। मैं जरूर इस मुद्दे को हाउस मीटिंग में रखूंगी और पूरी कोशिश करूंगी कि इस पर जल्द कार्रवाई हो, ताकि ब्रास मार्केट के लोगों की समस्या का समाधान हो सके।
पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद