{"_id":"615351348ebc3e0c16517a55","slug":"health-workers-in-khol-remained-on-strike-for-the-second-day-rewari-news-rtk625419093","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोल में स्वास्थ्यकर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोल में स्वास्थ्यकर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे
विज्ञापन
धरने पर बैठे सीएचसी खोल के स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल। दो दिन पूर्व गांव कुंडल में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोल में स्वास्थ्यकर्मी मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। धरने को भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई ने समर्थन देते हुए जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि जब तक मुख्य आरोपी व उसके साथियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती, उनका धरना जारी रहेगा। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित धरने का जितेंद्र यादव ने नेतृत्व किया। एमपीएचडब्ल्यू यूनियन के जिला प्रधान विरेंद्र ने बताया कि कोरोना काल से ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कर्मचारी दिन-रात लोगों को टीका लगाने का काम कर रहे हैं। टीकाकरण शिविर के दौरान कई गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। रविवार को भी गांव कुंडल में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मारपीट कर गलत व्यवहार किया गया। मारपीट करने वाले सभी आरोपियों को जब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती, धरना जारी रहेगा। भारतीय मजदूर संघ जिला के प्रधान सांवत सिंह, जिला मंत्री देवेंद्र तिवाड़ी व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप माजरा ने समर्थन किया।
चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी : खोल पुलिस थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीएचसी खोल में चले रहे धरने पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों को गिरफ्तारी के बारे में बता दिया गया है।