{"_id":"66943b2218183591e20e28e4","slug":"health-will-improve-gymnasiums-will-be-built-rewari-news-c-198-1-rew1001-206765-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुधरेगी सेहत, बनेंगी व्यायामशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुधरेगी सेहत, बनेंगी व्यायामशालाएं
Mon, 15 Jul 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के गांव बावल, बिशनपुर, मंगलेश्वर, किशनपुर और पावटी में दो करोड़ की लागत से व्यायामशालाओं का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक व्यायामशाला पर 40.60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नौ वर्ष पहले 2015 में जिले में जब व्यायामशाला बनाई जा रही थी तो प्रत्येक व्यायामशाला पर 29 लाख रुपये खर्च किए गए थे। अब व्यायामशालाओं का बजट बढ़ गया है। अब एक व्यायामशाला पर 11.60 लाख रुपये का बजट बढ़ाया गया है और अब एक व्यायामशाला के निर्माण पर 40.60 लाख रुपये खर्च होंगे। व्यायामशाला निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। जिन क्षेत्रों में व्यायामशाला की स्थिति खराब है, उनकी मरम्मत भी शुरू कर दी गई है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को योग करने में परेशानी ना हो। योग दिवस पर व्यायामशालाओं की स्थिति खराब होने की वजह से कई स्थानों पर योग शिविर का आयोजन ही नहीं हो पाया था। ऐसे में सरकार व्यायामशालाओं को सुधारने पर जोर दे रही है।
हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल में मई 2015 में जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 व्यायामशालाओं का निर्माण कराने की घोषणा की थी। कुल 33 व्यायामशालाओं का निर्माण कराने की घोषणा की गई थी। इसके लिए पंचायतों ने दो-दो एकड़ जमीन उपलब्ध कराई थी। निर्माण पंचायती विभाग को कराना था लेकिन कहीं बजट के अभाव तो कहीं पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे व विवाद के चलते सिर्फ 20 ही व्यायामशालाओं का आधा-अधूरा ही निर्माण हो पाया था। तब एक व्यायामशाला के निर्माण के लिए 29 लाख रुपये तय किए गए थे। कुल 9 करोड़ रुपये तय हुआ था। सरकार ने वर्ष 2016 में 6 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की थी। अधिकतर गांवों में व्यायामशालाओं के निर्माण शुरू हो गया था। दूसरी किश्त के अभाव में निर्माण लटक गया था। अब इस पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ह