{"_id":"57cf124e4f1c1be906317e64","slug":"health-ventilater-patient-facilities-rewari-industrialist","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपतियों बोले: वेंटिलेटर जिले की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपतियों बोले: वेंटिलेटर जिले की प्राथमिकता
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें फौरन घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां ममता ने दम तोड़ दिया
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से नागरिक अस्पताल को वेंटिलेटर दिलाने की मुहिम में मंगलवार को जिले के बड़े उद्योगपति भी जुड़ गए। सभी ने अमर उजाला के अभियान की प्रशंसा कर वेंटिलेटर को जिले के लिए सबसे जरूरी बताया। उद्योगपतियों ने कहा कि हम सरकार को टैक्स के रूप में बहुत मोटी राशि देते हैं।
इसके बाद भी अगर हमारे लोगों को वेंटिलेटर जैसी जरूरी सुविधा ही नहीं मिले तो हमारे टैक्स देने का लाभ क्या है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति हमेशा सुविधाएं मुहैया कराने में आगे रहे हैं, लेकिन सरकार को भी इस और ध्यान देना चाहिए। उद्योगपतियों ने इसके लिए शीघ्र ही एक बैठकर आगे की रणनीति बनाने का फैसला लिया है।
ट्रॉमा सैंटर में जरूरत
चिकित्सकों की मानें तो दुर्घटना होने के बाद घायल की सासें धीमी पडना शुरू हो जाती हैं। उस समय फेफड़ों को ऑक्सीजन देने के लिए कृत्रिम मशीन की आवश्यकता पड़ती है। दुर्घटना के बाद हर एक सेकेंड घायल के गोल्डन मूमेंट होता है। लेकिन ट्रॉमा सेंटर में घायल लाने पर वेंटिलेटर के अभाव में उसे रैफर करना पड़ता है। इस दौरान कई घायलों की मौत तक हो जाती है।
विज्ञापन
------------
उद्योगपति सरकार को विकास के लिए लाखों रुपये टैक्स देते हैं, लेकिन सुविधाएं ना मिलने कहीं ना कहीं सरकार की कमी दर्शाता है। वेंटिलेटर जिले की प्राथमिकता है। हम अमर उजाला की मुहिम के साथ हैं।
विनोद जोशी, जीएम, शंकाई इंडिया
-------------
सरकार के साथ-साथ उद्योगपतियों को आमजन की भलाई के लिए आगे आना होगा। सरकार के साथ मिलकर उद्योगपति भी इन समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
रामपाल यादव, एचआर हैड, एनटीएम
--------------
अस्पताल में वेंटिलेटर होना बहुत जरूरी है। हमे आशा है कि सरकार इसके लिए जल्द ही प्रयास शुरू करेगी और आने वाले समय में रेवाड़ी के साथ अन्य जिलों के अस्पतालों में भी वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध होगी।
त्रिलोक चंद शर्मा, डायरेक्टर, यूएलएम
-----------------
वेंटिलेटर की सुविधा होना बहुत जरूरी है। इसे अस्पताल को शीघ्र मिलना चाहिए। इसके लिए हमारी तरफ से जो भी सहयोग होगा, हम देने के लिए तैयार हैं। सरकार को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
एमपी गोयल, उद्योगपति
------------
वेंटिलेटर तो अस्पताल की बेसिक चीज है। सरकार को चाहिए कि इसकी जिले में शीघ्र व्यवस्था कराए। पैसे वाले लोग तो कहीं भी दिखा सकते हैं, लेकिन गरीब तो सरकारी अस्पताल में ही आएगा।
हितेश गोयल, सीईओ, डिन्को फोरव्हील्स
-------------
सरकार अस्पताल में सुविधा मुहैया कराने की बात करती है, लेकिन वेंटिलेटर नहीं होने से तो जीवन बचने के चांस ही समाप्त हो जाते हैं। सरकार के साथ हम जैसे लोगों को भी इन चीजों के लिए मंथन करना होगा।
मनीष, एमडी, एमएम ऑटोबाइल्स