फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Health Minister inspected land in three villages for the hospital

Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के लिए तीन गांवों में देखी जमीन

Wed, 02 Apr 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 02 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Health Minister inspected land in three villages for the hospital
फोटो : 07200 बेड के लिए अस्पताल की जमीन का मौका मुआयना करतीं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव 200 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन देखने मंगलवार को गोकलगढ़, भगवानपुर और माजरा श्यारोज गांव में पहुंचीं। अधिकारियों ने तीनों भूखंडों के बारे में उन्हें बताया लेकिन इनमें से कोई जमीन चिह्नित नहीं की जा सकी है।
स्वास्थ्य मंत्री ने गोकलगढ़, भगवानपुर और माजरा श्यारोज गांव का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार व कोसली विधायक अनिल कुमार उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसी जगह का चयन किया जाएगा जहां अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ मिल सके। जगह का चयन होते ही इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। जगह का चयन होने बाद 200 बेड के अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान ने स्वास्थ्य मंत्री को प्रस्तावित जमीनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 200 बेड का यह अस्पताल जिले के लिए अहम रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हरियाणा राज्य के नागरिकों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प हैं। सरकार की ओर से प्रदेश के नागरिकों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश के अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है ताकि मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed