फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   HBSE...10th English Grammar questions were long and difficult

Rewari News: एचबीएसई...लंबे और कठिन थे 10वीं अंग्रेजी के ग्रामर के प्रश्न

Fri, 06 Mar 2026 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
HBSE...10th English Grammar questions were long and difficult
फोटो : होली चाइल्ड परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा शुरू होने से पहले अपना अनुक्रमांक सूची में दे
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा वीरवार को जिले के 54 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई। परीक्षा में आठ हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन था। खासतौर से ग्रामर के सवाल कठित थे जिससे परेशानी हुई।
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित की गई। केंद्रों में विद्यार्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से ही शुरू हो गया था।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्र में प्रवेश से पहले सभी विद्यार्थियों की गहन जांच की गई और तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। कई विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित बताया जबकि कुछ परीक्षार्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन और लंबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सख्त व्यवस्था की गई थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर भीड़ न जुटे। इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार गश्त करता रहा और आसपास लोगों को रुकने नहीं दिया गया।
केंद्रों के पास स्थित फोटोस्टेट की दुकानों को भी बंद रखा गया ताकि नकल की संभावनाओं को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। वीरवार को परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू की गई है। अधिकारियों ने कहा कि आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार सख्ती बरती जाएगी, जिससे परीक्षा व्यवस्था पारदर्शी बनी रहे और विद्यार्थियों को निष्पक्ष माहौल मिल सके।

परीक्षा देकर बाहर निकले एक विद्यार्थी ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन था। विशेष रूप से व्याकरण का भाग काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
कहा कि बड़े प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा और ग्रामर से सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाने के कारण कई विद्यार्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
17 मार्च को 12वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक संपन्न होंगी।



वर्जन
वीरवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं अंग्रेजी विषय की 54 केंद्रों पर शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। -रतन सिंह, बोर्ड सुपरिटेंडेंट, रेवाड़ी।

फोटो : होली चाइल्ड परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा शुरू होने से पहले अपना अनुक्रमांक सूची में दे

फोटो : होली चाइल्ड परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा शुरू होने से पहले अपना अनुक्रमांक सूची में दे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed