फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Yogasana Sports Association appointed Yudhveer as State Secretary

Rewari News: हरियाणा योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन ने युद्धवीर को बनाया राज्य सचिव

Fri, 11 Jul 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 11 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Haryana Yogasana Sports Association appointed Yudhveer as State Secretary
फोटो : 13बैठक में बातचीत करते हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण। स्रोत : एसो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की पंचकूला में हुई बैठक में युद्धवीर को एसोसिएशन का राज्य सचिव बनाया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि मॉरीशस योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की महासचिव लीना भारती रहीं।

इस दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में विस्तार, बदलाव तऔर प्रतियोगिताओं के आयोजन पर विचार किया गया।
राज्य सचिव सुनील शर्मा और कोषाध्यक्ष उमेश नारंग की सहमति व सभी के अनुमोदन से नए राज्य सचिव का दायित्व डॉ. युद्धवीर को दिया गया। कोषाध्यक्ष डाॅ. मदन मानव, सह कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल बनाए गए।
विज्ञापन

जीटीसीसी के चेयरमैन के रूप में रिटायर्ड आईजी आईटीबीपी ईश्वर सिंह दुहन, जीटीसीसी सचिव सुनील शर्मा को नियुक्त किया गया। सोशल मीडिया एवं ईटी कमेटी के निदेशक अनुज कौशिक, कार्यालय सचिव कोमल कौशिक व अरुण ढिल्लो को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयदीप आर्य ने बताया कि जिला स्तर की प्रतियोगिता 10 अगस्त तक सभी जिलों की ओर से पूर्ण कर ली जाए। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 21 से 23 अगस्त तक होगी।

लीना भारती ने वर्ल्ड योगासन के महासचिव डॉ जयदीप आर्य का धन्यवाद व्यक्त किया। मॉरीशस में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद सरकार ने पाठ्यक्रम में योग को लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed