फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: The vow of 2 elders fulfilled with the foundation stone of AIIMS

Haryana: PM मोदी के हाथों एम्स का शिलान्यास हुआ तो पूरा हो गया 2 बुजुर्गों का प्रण, 5 साल बाद कटवाएंगे दाढ़ी

Fri, 16 Feb 2024 09:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 16 Feb 2024 09:53 PM IST
सार

गोठड़ा निवासी ओम प्रकाश सैन और मनेठी निवासी देसराज ने एम्स का शिलान्यास न होने तक दाढ़ी नहीं कटवाने का प्रण लिया था।19 फरवरी को पंचायत में दाढ़ी कटवाएंगे।

विज्ञापन
Haryana: The vow of 2 elders fulfilled with the foundation stone of AIIMS
एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे ओमप्रकाश सैन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव माजरा में दो बुजुर्गों ने प्रण लिया था कि जब तक एम्स का शिलान्यास नहीं होगा तब तक दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से एम्स का शिलान्यास के साथ ही दोनों की मांग पूरी हो गई। अब दोनों बुजुर्ग 19 फरवरी को मनेठी पंचायत में दाढ़ी कटवाएंगे।
विज्ञापन


2 अक्तूबर 2018 को गांव गोठड़ा निवासी ओम प्रकाश सैन और गांव मनेठी निवासी देसराज ने पंचायत में ऐलान किया था कि एम्स का शिलान्यास होने पर ही वह दाढ़ी कटवाएंगे। दाढ़ी ना कटाने का प्रण इलाके में भी काफी चर्चा का विषय बना रहा। माजरा पहुंचे ओम प्रकाश सैन ने कहा कि हमारी मांग पूरी हो गई है।
विज्ञापन


करीब 5 साल बाद वह और उनके साथी देसराज वहीं दाढ़ी कटवाएंगे, जिस जगह पर पंचायत में उन्होंने शिलान्यास के बाद ही दाढ़ी कटाने का ऐलान किया था। बता दें कि ओमप्रकाश सिंह रिटायर्ड कानूनगो हैं और देसराज रिटायर्ड सैनिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed