फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   haryana public service commission member mamta yadav honored

Rewari News: हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य ममता यादव को किया सम्मानित

Sat, 15 Apr 2023 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 15 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
haryana public service commission member mamta yadav honored
कार्यक्रम में अतिथियों को सम्मानित करते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के माॅडल टाउन स्थित कार्यशाला परिसर में आयुष्य मंदिरम् संस्था की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य बनीं ममता यादव को संस्था की योग महिला मंडली और योग प्रशिक्षुओं द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर उनकी बड़ी बहन स्वेता यादव को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया, जिन्होंने उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने व सफलता के इस मुकाम पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ममता यादव ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने में खुद का त्याग व समर्पण के साथ-साथ लोगों के सहयोग व समर्थन की बड़ी भूमिका होती है। जीवन में एक लक्ष्य और दृढ़ संकल्प लेने के बाद, उसे हम जरूर पूरा कर सकते है। जिला खजाना अधिकारी सतीश कुमार ने भी उनके संघर्षपूर्ण जीवन से सीख लेने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर योगाचार्य सुषमा कुमारी, अनेजा स्कूल संचालिका नीतू अनेजा, डॉ. जय प्रकाशानंद ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक खुशबू कालरा, नीतू धींगड़ा, पूजा चुघ, सुशीला, उषा, निशा, मोनिका, राहुल, दर्शन, हिमांशु भारद्वाज एवं समाजसेवी अनुराधा सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed