फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: PM will lay the foundation stone of AIIMS today, will give a gift of Rs 9750 crore to the state

Haryana: आज एम्स की आधारशिला रखेंगे PM मोदी, गुरुग्राम को मेट्रो विस्तार; प्रदेश को देंगे 9750 करोड़ की सौगात

Fri, 16 Feb 2024 03:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 16 Feb 2024 03:40 AM IST
सार

पीएम मोदी महम-हांसी रेल परियोजना की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। 

विज्ञापन
Haryana: PM will lay the foundation stone of AIIMS today, will give a gift of Rs 9750 crore to the state
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी के गांव माजरा में दोपहर करीब 1:15 बजे एम्स का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र से संबंधित 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


देश भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखी जा रही है। इस पर लगभग 1650 करोड़ रुपये की लागत आएगी। एम्स असो गांव माजरा मुस्तिल भालखी में 203 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें 720 बेड वाला अस्पताल परिसर, 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज, 30 बिस्तरों वाला आयुष ब्लॉक, संकाय और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा, यूजी और पीजी छात्रों के लिए छात्रावास, रैन बसेरा, गेस्ट हाउस, सभागार आदि सहित कई सुविधाएं होंगी। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री करीब 5450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। 28.5 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली इस परियोजना में मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार चरण-5 से जोड़ा जाएगा और साइबर सिटी के पास मौलसारी एवेन्यू स्टेशन पर रैपिड मेट्रो रेल गुरुग्राम के मौजूदा मेट्रो नेटवर्क में इसे मिला दिया जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी इसका विस्तार होगा।

कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नवनिर्मित अनुभव केंद्र का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नवनिर्मित अनुभव केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस अनुभवात्मक संग्रहालय को लगभग 240 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह संग्रहालय 17 एकड़ में फैला है, जिसमें 100,000 वर्ग फीट से अधिक इनडोर जगह है। यह महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को जीवंत करेगा। यह संग्रहालय आगंतुकों को जबरदस्त अनुभव कराने के लिए संवर्धित वास्तविकता (एआर), 3डी लेजर और प्रोजेक्शन मैपिंग सहित अत्याधुनिक तकनीक का भी लाभ उठाता है। कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर वह पवित्र स्थल है जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का शाश्वत ज्ञान प्रदान किया था।

रेलवे की इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
प्रधानमंत्री कई रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित भी करेंगे। जिन रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें रेवाड़ी-काठुवास रेल लाइन (27.73 किलोमीटर) का दोहरीकरण, काठूवास-नारनौल रेल लाइन (24.12 किमी) का दोहरीकरण, भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन (42.30 किमी) का दोहरीकरण, और मानहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन (31.50 किमी) का दोहरीकरण शामिल है।


इन रेलवे लाइनों के दोहरीकरण से क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे में वृद्धि होगी और यात्री रेल और मालगाड़ियों दोनों को समय पर चलाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन (68 किलोमीटर) राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे रोहतक और हिसार के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। प्रधानमंत्री रोहतक-महम-हांसी खंड में ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे रोहतक और हिसार क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा और रेल यात्रियों को लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed