फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Many leaders joined Congress before Lok Sabha elections

Haryana: लोकसभा चुनाव से पहले कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया स्वागत

Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
सार

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सभी को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया है। 

विज्ञापन
Haryana: Many leaders joined Congress before Lok Sabha elections
कांग्रेस में शामिल हुए नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में कांग्रेस का कुनबा बढ़ता जा रहा है। 2019 में कोसली विधानसभा क्षेत्र से जजपा प्रत्याशी रहे रामफल कोसलिया, जजपा के प्रदेश सचिव नरेश जून, विनोद कुमारी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से कोसली प्रत्याशी रहे रामअवतार पचेरवाल कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा, जजपा और इनेलो से भी दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।

विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सभी को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया। उनका पार्टी में स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दीपेंद्र हुड्डा ने विश्वास दिलाया कि सभी को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सरपंच कुलदीप उर्फ हैप्पी (भालौट), विनोद गोला पार्षद, विजय तंवर, पूरण सिंह (हलका प्रधान, एससी सेल जजपा, कोसली), फूल सिंह (हलका प्रधान, एससी सेल जजपा, कोसली), मुकेश देवी (उप प्रधान, जिला कार्यकारिणी जजपा, रोहतक), अशोक फौजी सिवाना बेरी (मंडल अध्यक्ष, जिला झज्जर, बीजेपी), पवन शर्मा, अश्वनी, आलोक, मंजीत नंबरदार (भाजपा), सत्यवान, राजेश, सत्येंद्र, साहिल गुढ़ा, अमित उर्फ मोनू, इनेलो से आजाद, सुमित, अमित, पवन, डीएन पंत आदि ने भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed