{"_id":"6ae77d745d23bb42ed06b1a4","slug":"haryana-day-celebrated-with-enthusiasm-and-joy-at-masani-school-rewari-news-c-198-1-rew1010-248102-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मसानी स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया हरियाणा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मसानी स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया हरियाणा दिवस
Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
मसानी स्कूल में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया हरियाणा दिवस
धारूहेड़ा। शहीद दीनदयाल सीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में हरियाणा दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। राज्य गीत के साथ इसका शुभारंभ हुआ। इस दौरान छात्राओं ने हरियाणवी लोकगीतों पर नृत्य किया।
प्राचार्य डॉ. नम्रता सचदेवा ने सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की असली पहचान आपसी भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सद्भाव है। प्रदेश में सभी जातियों और धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। यही एकता और भाईचारा हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय होने के साथ हरियाणवी होने पर भी गर्व करने का आह्वान किया।
साथ ही मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य हासिल कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में लोकगीतों पर दी गई रंगारंग प्रस्तुतियों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के महत्व का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सुषमा, सुव्रता, ममता, मीनाक्षी, ललिता, अंजना, योगेशश्री, राजवीर, रीना, एकता, भावना, नीतू, दौलतराम, मधु और धर्मपाल सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।