फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Board... Rewari tops the state with 93.61% result in class 10th

Rewari News: हरियाणा बोर्ड... 10वीं में 93.61 प्रतिशत परिणाम के साथा रेवाड़ी प्रदेश में प्रथम

Fri, 15 May 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Haryana Board... Rewari tops the state with 93.61% result in class 10th
रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। 93.61 प्रतिशत परिणाम के साथ इस बार भी रेवाड़ी प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। 2025 का परीक्षा परिणाम 96.85% था। गत वर्ष भी जिला पहले स्थान पर था। हालांकि इस बार परिणाम में 3.24 प्रतिशत की गिरावट आई है।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होते ही शिक्षा विभाग, विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यार्थियों ने मिठाइयां बांटकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। इस वर्ष कुल 8299 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 7769 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। 420 विद्यार्थियों का कंपार्टमेंट आया है जबकि 110 विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे।
विज्ञापन

इस बार भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जिले के कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणाम घोषित होते ही वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक बढ़ने से साइट धीमी पड़ गई, जिसके चलते विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट देखने में काफी परेशानी हुई। कई प्रयासों और लंबे इंतजार के बाद विद्यार्थियों ने किसी तरह अपना परिणाम देखा।
जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने जिले की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों ने विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी करवाई, जिसका परिणाम आज सबके सामने आया है।

कब-कब जिले को मिला पहला स्थान
हरियाणा बोर्ड परीक्षा परिणामों में जिले ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। जिले को पहली बार वर्ष 2020 में 70.97 प्रतिशत परिणाम के साथ जिला प्रदेश में पहले स्थान पर था। कोविड काल के चलते 2021 में सभी विद्यार्थियों को पास किया गया। वर्ष 2023 में 78.68 प्रतिशत परिणाम के साथ जिला फिर प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। वर्ष 2025 में 96.85 प्रतिशत और वर्ष 2026 में 93.61 प्रतिशत परिणाम के साथ जिले ने दोबारा प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता कायम रखी।
2016 से अब तक के आंकड़े:
साल-----परीक्षा परिणाम ----प्रदेश में स्थान
2016-- 54.62% पांचवां
2017-- 61.09% चौथा
2018-- 62.43% तीसरा
2019 --69.43% दूसरा
2020-- 70.97% पहला
2021--सभी पास (कोविड काल)

2022-- 82.95% चौथा
2023 --78.68% पहला
2024 --97.60% दूसरा
2025 --96.85% पहला
2026- -93.61% पहला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed