फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana and Rajasthan Police face to face, scuffle also took place

Rewari News: हरियाणा और राजस्थान पुलिस आमने-सामने, धक्का मुक्की भी हुई

Wed, 21 Feb 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Haryana and Rajasthan Police face to face, scuffle also took place
धारूहेड़ा। जलभराव की समस्या को लेकर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हरियाणा और राजस्थान पुलिस आमने-सामने आ गई। वाहनों को बाईपास पर जाने से रोकने के लिए राजस्थान पुलिस ने नेशनल हाईवे 919 गांव महेश्वरी के समीप मुख्य हाइवे पर बैरिकेड्स लगाकर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। धारूहेड़ा थाना सह प्रभारी रविकांत शर्मा ने मौके पर जाकर राजस्थान पुलिस के साथ वार्तालाप कर डाइवर्ट किए जाने का कारण जानना चाहा, तभी भिवाड़ी पुलिस कर्मी भड़क गए।
विज्ञापन

इस पर रविकांत ने ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स हटा दिए। इस बात को लेकर पुलिस कर्मचारियों की आपस में बहस हो गई। आरोप है कि भिवाड़ी पुलिस ने एएसआई के साथ धक्का मुक्की भी की है। मौके पर भिवाड़ी के डीएसपी मुकेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे। तभी रेवाड़ी व धारूहेड़ा प्रशासन भी पहुंचा। इस दौरान रेवाड़ी से डीएसपी संजीव कुमार, एसडीएम रविंद्र कुमार, बीडीपीओ कविता कुमारी, धारूहेड़ा तहसीलदार श्याम सुंदर भी पहुंचे। कुछ समय बाद भिवाड़ी पुलिस ने हरियाणा क्षेत्र से अपना बैरिकेड्स हटा लिया। पूरे मामले की जानकारी प्रशासन द्वारा डीसी और एसपी को दी गई। भिवाड़ी पुलिस ने भी इसकी सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी। अब सीमा पर धारूहेड़ा और भिवाड़ी प्रशासन की एक टीम मौजूद है।
विज्ञापन


भिवाड़ी ने मंगलवार को की थी मीटिंग, बुधवार को माहौल हुआ तनावपूर्ण

बता दें कि बाइपास पर हो रहे जलभराव को लेकर मंगलवार देर शाम को बीड़ा सभागार में कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने एसपी अनिल बेनीवाल सहित बीड़ा सीईओ सलोनी खेमका और रीको, नगर परिषद, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड सहित तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में टाइमलाइन देकर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इस मामले को लेकर लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल को निर्देश दिए थे। बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से बढ़ रहा विवाद

रेवाड़ी-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग के धारूहेड़ा- भिवाड़ी बाइपास पर धारूहेड़ा में गंदे पानी को रोकने की कवायद का राजस्थान प्रशासन ने बदले में दोनों राज्य को जोड़ने वाले नारायण विहार, आकेड़ा, घटाल कापड़ीवास रोड को समय बंद कर देने से एक नई समस्या खड़ी हो गई है। सोमवार की शाम को हरियाणा राजस्थान की सीमा के साथ लगते रास्तों पर मलबा डाल कर रोकने का प्रयास किया गया था। आकेड़ा के सरपंच अशोक कुमार व पूर्व सरपंच कृष्ण यादव ने बताया कि राजस्थान सरकार की तरफ से रास्तों को ही सड़क पर मिट्टी डाल बंद किए जाने से लोगों को एक-दूसरे राज्य की सीमा में आवागमन में बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है।


हरियाणा के क्षेत्र में राजस्थान पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर रास्ते को डाइवर्ट कर दिया गया था, जिसके कारण हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। सूचना पर मौके पर जाकर मौजूद अधिकारियों से जब पूछा गया कि आपने हरियाणा क्षेत्र में बैरिकेड्स कैसे लसाए, इसे हटाओ। भिवाड़ी पुलिसकर्मियों ने नहीं हटाया तो मैने कुर्सी और बैरिकेडिंग दोनों हटा दिए। जिस पर भिवाड़ी पुलिस कर्मियों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी।

-रविकांत शर्मा, सह प्रभारी सेक्टर 6 धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed