फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hariyali Teej festival celebrated in new grain market

नई अनाज मंडी में मनाया गया हरियाली तीज उत्सव

Sun, 08 Aug 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej festival celebrated in new grain market
प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते अतिथिगण। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भाजपा रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला की अध्यक्षता में नई अनाज मंडी पर हरियाली तीज महोत्सव बनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव, अति विशिष्ट अतिथि पूनम यादव नगर परिषद चेयरपर्सन, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष व नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ भगवान शिव व माता पार्वती की स्तुति करके किया गया। दीपक मंगला ने कहा कि यह त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलाप के उपलक्ष्य में बनाया जाता है। इससे ही हिंदुओं के त्योहार आरंभ होते हैं। प्रकृति अपनी अनुपम छटा बिखेरती है। प्रकृति को हरा-भरा बनाने के लिए सावन में पौधरोपण करना चाहिए। पूनम यादव ने कहा कि सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु और कुंवारी कन्याएं अच्छे पति के लिए हरियाली तीज के व्रत को करती हैं। हरियाली तीज पर महिलाएं हरे रंग को धारण करती हैं। हरी चूड़ियां, हरे कपड़े और मेहंदी लगाती हैं। इन सबका अपना ही महत्व होता है। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि हर त्योहार की अपना रंग होता है। उड़ती पतंग जहां मनुष्य को आगे बढ़ने को प्रेरित करती है, वहीं कटी पतंग इंसान को बताती है कि घमंड करने वाले जल्दी ही धरती पर आ जाते हैं। इस हरियाली तीज महोत्सव के संयोजक रेवाड़ी मंडल के कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं रेवाड़ी मंडल के सचिव गिरीश सिंगला रहे। इस कार्यक्रम में आई लड़कियों ने अपना मेहंदी लगाने का हुनर सबको दिखाया। जिसमें विधि गुप्ता, दीक्षा भार्गव, श्रुति गुप्ता, टिया, महक, ज्योति, गुन गुन व तरुणा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed