फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Harchandpur ideal village only on paper, backward on the ground

हरचंदपुर सिर्फ कागजों में आदर्श गांव, धरातल पर पिछड़ा

Sun, 16 Oct 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Harchandpur ideal village only on paper, backward on the ground
गांव में गंदगी से अटा पड़ा जोहड़। - फोटो : Rewari
बावल। सरकार की ओर से हरचंदपुर गांव को वैसे तो आदर्श गांव घोषित किया हुआ है, लेकिन सुविधाओं को देखा जाए तो यहां पर एक पिछड़े हुए गांव जितनी भी सुविधाएं नहीं हैं। गांव की हालत देखकर लग रहा है कि यह गांव केवल कागजों में आदर्श है, लेकिन यहां धरातल पर सुविधाएं कुछ भी नहीं। करीब तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में सुविधाओं के नाम पर प्रशासन की तरफ से कोई खास ध्यान नहीं दिया गया है। गांव में कुल 1050 मतदाता हैं। महिला मतदाता 500 और पुरुष मतदाता 550 और 46 युवा पहली बार मतदान करेंगे।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख समस्याएं
बावल कस्बे से चार किलोमीटर दूर स्थित हरचंदपुर गांव में मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। ग्रामीणों के अनुसार, नेता चुनाव के समय आते हैं और वोट लेकर चले जाते हैं। चुनाव जीतने के बाद कोई भी नेता ग्रामीणों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए नहीं आते हैं। गांव से बावल जाने की बस सुविधा भी नहीं है। स्वास्थ्य सेवा के नाम पर कोई भी सुविधा नहीं है। न नागरिकों के लिए औषधालय है और न ही पशुओं के लिए। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 को जोड़ने वाला मार्ग भी टूट चुका है। गांव के जोहड़ में पानी भरने से बदबू आ रही है।
विज्ञापन

यह बोले ग्रामीण
गांव की सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क पर गड्ढों की वजह से बुजुर्ग तो पैदल भी नहीं चल सकते। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 तक जाने के लिए लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रकाश, ग्रामीण
--------
गांव में पीने के पानी की समस्या है। पंचायती हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। दस रुपये में एक मटका खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। वोट मांगने आएंगे तो उनसे सवाल करेंगे।
- राजकुमार, ग्रामीण
बावल तक जाने के लिए सरकारी बस की सुविधा नहीं है। निजी वाहनों में बैठकर जाना पड़ता है। बुजुर्ग और स्कूली छात्राओं को अधिक परेशानी होती है। परिवहन सेवाओं को दुरुस्त कर गांव से एक बस चलाई जाए।

- धर्मचंद, ग्रामीण
गांव का जोहड़ गंदगी से अटा पड़ा हुआ है। प्रशासन से छटाई करवाने की गुहार लगा चुके हैं। निजी कंपनियों के द्वारा पानी के दो आरओ प्लांट लगाए गए हैं। गांव में बन रहे अदालत भवन को जाने वाले रास्ते को ठीक करवाने के लिए उपायुक्त से मिल चुके हैं।
- पूर्ण, पूर्व सरपंच
वर्जन
मेरे संज्ञान में पाइप लीकेज की समस्या आई थी, वो ठीक करवा दी है। गांव में अन्य समस्याएं उनके संज्ञान में नहीं हैं। शिकायत आएगी तो समाधान किया जाएगा।
- पवन, ग्राम सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed