फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hanging electric wires and fallen poles can cause a big accident

लटक रहे बिजली के तार और गिरे खंभे से हो सकता है बड़ा हादसा

Sun, 07 Aug 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hanging electric wires and fallen poles can cause a big accident
रास्ते में पड़े बिजली के तार। - फोटो : Rewari
कोसली । विद्युत निगम हर साल बिजली के तारों और उपकरणों की मरम्मत के नाम पर बड़ी राशि खर्च करने का दावा करता हो, लेकिन धरातल में उनके दावों की पोल खुलती दिखाई दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभागीय कार्य शैली की उदासीनता का यह हाल है कि बिजली के तार जर्जर हालत में जमीन से नाममात्र की कुछ दूरी पर लटक रहे हैं। वहीं, निगम गिरे हुए खंभों को भी ठीक करने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं यह लापरवाही लोगों के लिए भारी न पड़ जाए।
विज्ञापन

अनाज मंडी कोसली के आसपास रहने वाले रामकिशन, हरेंद्र, मंडी प्रधान दिनेश गोयल, रामनिवास, सुबेसिंह आदि ने बताया कि यहां एक सप्ताह से खंभा गिरा हुआ है। इस पर लगी केबलों से करंट भी प्रवाहित हो रहा है। इस खंभे के गिरने से जहां राहगीर परेशान हैं, वहीं तार में प्रवाहित बिजली से हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जर्जर तारों से हमेशा खतरा बना रहता है। कई बार पशुओं की मौत हो चुकी।
विज्ञापन

कॉलोनियों में हालत अधिक खराब
भले ही क्षेत्र में विद्युतीकरण में सुधार के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिया गया हो, लेकिन आसपास बनी कॉलोनियों में बिजली के लटकते तार व रोक के बावजूद धड़ल्ले से किए जा रहे विद्युत कनेक्शनों से ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर आए दिन जल रहे हैं। यहां भी कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने के बाद भी आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला
उपभोक्ता राममेहर, रोहतास, हरिराम, सुरेन्द्र, तेजराम, कमलेश का कहना है कि निगम रात दिन उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के नाम पर छापे तो मार रहा है लेकिन लोगों की सुविधा के नाम पर आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा। पंचायत ने भी बार-बार निगम से गुहार लगाने के बाद जर्जर तारों को व मौत बनकर लटकती केबल की समस्या का कोई समाधान नहीं किया। ऊपर से लोगों को बिजली चोरी के नाम पर भयभीत किया जा रहा है।

उधर, इस विषय में निगम के कार्यकारी अभियंता अमीत कंबोज का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। टूटे खंभे और लटकते केबल के साथ-साथ जर्जर हो रहे तारों को भी जल्द ही ठीक करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed