{"_id":"6681b3d8ac53db1f0603a524","slug":"half-burnt-body-taken-out-from-burning-pyre-police-registered-a-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-206240-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जलती चिता से अधजला शव निकाला, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जलती चिता से अधजला शव निकाला, पुलिस ने दर्ज किया केस
Mon, 01 Jul 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शनिवार को गांव खडकवास में पुलिस ने जलती चिता से एक युवती का शव बाहर निकाला। परिजनों ने युवती की मौत सामान्य बताई थी। दरअसल, रामपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है।
उसके बाद जब पुलिस की टीम पहुंची तो उन्होंने देखा कि शव को रीति रिवाज के साथ जलाया जा रहा है। शव को तुरंत चिता से बाहर निकालने का कार्य किया गया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। थाना रामपुरा के एसएचओ मुकेश कुमार का कहना है कि गांव खडकवास की युवती प्रियंका (20) की जहर से मौत होने की जानकारी मिली थी। फिलहाल अभी यह जांच की जा रही है की युवती ने खुद जहर खाया था या उसे खिलाया गया है। मामले में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस जरूर दर्ज कर लिया है। आगे की जांच पड़ताल के बाद ही मामले में परिस्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी।