फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hakenvi 63 students set out on a trip to learn skill based experience

Rewari News: हकेंवि 63 विद्यार्थी कौशल आधारित अनुभव की शिक्षा लेने के लिए निकले भ्रमण पर

Tue, 15 Apr 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hakenvi 63 students set out on a trip to learn skill based experience
फोटो संख्या:-59 हकेंवि में शैक्ष​णिक भ्रमण के लिए रवाना होने से पूर्व विद्या​र्थियों के साथ कुल
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी द्वारा बीटेक विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। 19 अप्रैल तक चलने वाले इस भ्रमण के दौरान 63 विद्यार्थियों का दल डलहौजी का भ्रमण करेगा। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी बांध, विद्युत उप-केंद्र (सब स्टेशन), विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं की जानकारी लेंगे। इससे उन्हें विषय का व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने और शैक्षणिक ज्ञान को और अधिक समृद्ध करने में मदद मिलेगी। दल को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि व्यावहारिक ज्ञान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का मुख्य अंग है। इसका उद्देश्य विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करना है। कौशल-आधारित और अनुभव-आधारित शिक्षा को अपनाकर विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलाॅजी के डीन एवं भ्रमण के समन्वयक प्रो. विकास गर्ग ने बताया कि इस भ्रमण में विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 63 विद्यार्थी प्रतिभागिता कर रहे हैं। भ्रमण का संचालन प्रो. फूल सिंह, इंदु सैनी, डॉ. अमित कुमार द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed